Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»निरंजन कुमार: 29 साल की नौकरी, 20 साल झारखंड में, उसमें भी 11 साल प्रतिनियुक्ति पर
    Breaking News

    निरंजन कुमार: 29 साल की नौकरी, 20 साल झारखंड में, उसमें भी 11 साल प्रतिनियुक्ति पर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 28, 2020Updated:May 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस निरंजन कुमार के खिलाफ निगरानी जांच के आदेश दिये हैं, उनके कारनामे किसी को भी हैरान कर सकते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि सरकारी नियम और कायदे उनकी जेब में रहते हैं। हैरत की बात यह है कि वह झारखंड सरकार के अधिकारी नहीं हैं, बल्कि आइपीटीएएफएस के 1990 बैच के अधिकारी हैं और भारत संचार निगम लिमिटेड उनका मूल विभाग है। निरंजन कुमार को एक दिसंबर 2005 को झारखंड सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर बुलाया था। यहां उन्हें तत्कालीन वित्त मंत्री रघुवर दास का ओएसडी बनाया गया। उसके बाद से उनका कद बढ़ता गया। झारखंड के बिजली महकमे में उनकी तूती बोलने लगी। बीच में चार जनवरी, 2013 से 26 जनवरी 2016 के दौरान वह अपने मूल विभाग में जरूर लौटे। झारखंड सरकार में दोबारा प्रतिनियुक्ति होने पर वह उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बने। रघुवर दास के झारखंड के सीएम बनते ही बिजली विभाग में इनकी लॉटरी लग गयी। 12 जुलाई 2016 को उन्हें जरेडा का प्रभारी एमडी बनाया गया। तीन फरवरी 2017 को उन्हें जेयूएसएनएल का प्रभारी एमडी बनाया गया। उसी साल 12 जुलाई को उन्हें जरेडा के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। फिर 29 नवंबर 2018 को उन्हें जेयूयूएनएल और टीवीएनएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

    क्या है नियम
    केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा 17 जून 2010 को जारी कार्यालय ज्ञापांक संख्या 06/8/2009 में साफ कहा गया है कि किसी भी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की अवधि किसी भी स्थिति में पांच साल से अधिक नहीं हो सकती। इसके बाद इसी मंत्रालय के 17 फरवरी, 2017 के ज्ञापांक में इस अवधि को अधिकतम सात वर्ष किया गया।

    मनोज कुमार का प्रभाव भी कम नहीं
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त मनोज कुमार और चार अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मनोज कुमार भी नौकरशाही में अच्छा प्रभाव रखते हैं। उनके खिलाफ पहले भी एफआइआर करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपने प्रभाव से इस पर अमल नहीं होने दिया। मनोज कुमार बोकारो के डीसी रह चुके हैं। 27 मई के अंक में भूलवश उन्हें रांची का पूर्व बता दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बोकारो स्टील प्लांट की जांच का आदेश दिया
    Next Article सरकार को गुमराह कर रहा जिला प्रशासन: शमशेर आलम
    azad sipahi

      Related Posts

      साइबर अपराध पर कार्रवाई तेज, लेकिन केस निपटाने में पिछड़ा झारखंड; 2,379 मामले अब भी लंबित

      August 24, 2026

      JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस

      August 24, 2026

      बिहार के मधेपुरा स्थित सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक के दौरान छह श्रद्धालु घायल

      August 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फर्जी ITC नेटवर्क पर ED का शिकंजा, यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी
      • साइबर अपराध पर कार्रवाई तेज, लेकिन केस निपटाने में पिछड़ा झारखंड; 2,379 मामले अब भी लंबित
      • JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस
      • बिहार के मधेपुरा स्थित सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक के दौरान छह श्रद्धालु घायल
      • जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती हमलावर, कांग्रेस-राहुल गांधी पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version