Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धनबाद नगर निगम और जल संसाधन विभाग के खिलाफ हेमंत सरकार एक्शन में
    Breaking News

    धनबाद नगर निगम और जल संसाधन विभाग के खिलाफ हेमंत सरकार एक्शन में

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2020Updated:June 1, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • धनबाद में 200 करोड़ के प्राक्कलन घोटाले की जांच करेगी एसीबी, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल आये लपेटे में
    • जल संसधान विभाग के पिछले तीन साल के सभी टेंडर की जांच के लिए कमेटी गठित
    • पूर्व जेरेडा निदेशक निरंजन कुमार से पूछताछ शुरू

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद नगर निगम और जल संसधान विभाग के पिछले तीन साल के सभी टेंडर की जांच का आदेश दिया है। धनबाद नगर निगम में 14वें वित्त आयोग की योजना में लगभग दो सौ करोड़ रुपये के प्राक्कलन घोटाले की जांच एसीबी से कराने का आदेश दिया है। 14वें वित्त आयोग की राशि से धनबाद में 40 सड़कें स्वीकृत की गयी थीं। इनमें से कई पीसीसी सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता की कमी समेत कई गड़बड़ियों की शिकायत मिली हैं। आरोप यह भी है कि धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के निर्देश पर पहले से अच्छी स्थिति की पीसीसी सड़कों को तोड़कर प्राक्कलित राशि कई गुना बढ़ायी गयी। अच्छी सड़कों को तोड़ कर नये सिरे से सड़कों का ही निर्माण करा दिया गया। चंद्रशेखर अग्रवाल झारखंड मे बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है। वह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भी करीबी माने जाते हैं। इन 40 सड़कों में से 27 सड़कों का प्राक्कलन नगर निगम के ही तकनीकी पदधिकारियों द्वारा बनाया गया। इसके अलावा 13 सड़कों के साथ नाली, एलइडी लाइट, पेबर ब्लॉक आदि का प्रावधान होने की वजह से परामर्शी एजेंसी मेसर्स मास एंड व्यॉस से इसका डीपीआर और डिजाइन परामर्श शुल्क देकर तैयार कराया गया। इन 13 सड़कों की कुल प्राक्कलित राशि 156.33 करोड़ रुपये है, लेकिन इन सड़कों के डीपीआर से पता चला कि किसी भी डीपीआर में डिजाइन संलग्न नहीं है। इसके अलावा डीपीआर में तकनीकी प्रतिवेदन भी समर्पित नहीं है। सड़कों के निर्माण में कई गड़बड़ी के साथ तकनीकी प्रावधानों के उल्लंघन की शिकायत की गयी है।

    आरोप लगाया गया है कि धनबाद नगर निगम में 14वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाली सड़कों का परामर्शी से डीपीआर तैयार कराया गया। इसके बाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के निर्देश पर पहले से अच्छी स्थिति की पीसीसी सड़कों को ही तोड़कर प्राक्कलित राशि कई गुना बढ़ाकर फिर से पीसीसी सड़कों का ही निर्माण करा दिया गया। इसके अलावा परामर्शी मेसर्स मास एंड व्यॉस को परामर्श शुल्क के रुप में बढ़े हुए प्राक्कलन के अनुसार मोटी रकम दी गयी। आरोप है कि इस रकम में से आधी राशि मेयर ने अपने पास रख ली। इतना ही नहीं यह शिकायत की गयी है कि जिन पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया गया है, उनकी गुणवत्ता निम्नस्तरीय है।

    जल ससांधन विभाग में निविदाओं की गड़बड़ियों की खुलेगी पोल
    जल संसाधन विभाग के अंतर्गत पिछले तीन सालों में आमंत्रित और निष्पादित किये गये सभी निविदाओं की जांच कराने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है। जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जायेगा। इस समिति को जांच कर 30 जून तक प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। इस उच्चस्तरीय समिति का गठन पथ निर्माण विभाग में गठित उच्चस्तरीय समिति के अनुरूप किया जाना है, जिसके अध्यक्ष विकास आयुक्त होते हैं। उच्चस्तरीय समिति द्वारा विभाग में प्रचलित अनुसूचित दरों तथा उसके निर्धारण के प्रक्रिया की समीक्षा करेगी। इसमें अगर किसी तरह की विसंगति पायी जाती है, तो उसकी जांच होगी। इसके अलावा निर्धारित अनुसूचित दरों के आधार पर निष्पादित निविदाओं के सैंपल की जांच भी होगी। इसके लिए उच्चस्तरीय समिति एक तकनीकी समिति का गठन भी कर सकती है।

    पूर्व जेरेडा निदेशक निरंजन कुमार से पूछताछ
    170 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में एसीबी ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस मामले में जेरेडा के पूर्व निदेशक निरंजन कुमार से एसीबी सोमवार को पूछताछ की गयी। एसीबी के डीजी नीरज सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की निरंजन कुमार से पूछताछ जारी है। उनसे पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है। बता दें कि निरंजन कुमार को एसीबी ने पूछताछ के लिए पहले ही बुलाया था। एसीबी ने इससे पहले 29 मई को जेरेडा कार्यालय में छापेमारी की थी। इसके अलावा निरंजन कुमार के कई अन्य ठिकानों को भी कंगाला था। इस दौरान एसीबी टीम ने कई अहम कागजात जब्त किये थे। सीएम के आदेश के बाद 28 मई को एसीबी ने प्रारंभिक जांच शुरू की है। दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपी जानी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। बताते चलें कि निरंजन कुमार पर अवैध रूप से वेतन निकासी. सरकार के विभिन्न खातों से लगभग 170 करोड़ का भुगतान करने, कंपनी विशेष को फर्जी तरीके से लाभ पहुंचाने और सपरिवार विदेश भ्रमण के आरोप हैं। निरंजन कुमार के खिलाफ पूर्व में एसीबी ने जांच की अनुमति सरकार से मांगी थी, लेकिन रघुवर सरकार ने जांच की अनुमति नहीं दी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद नगर निगम में घोटाले की जांच करेगी ACB
    Next Article राज्यसभा चुनाव 19 जून को, झारखंड में दो सीटों पर होगा मतदान
    azad sipahi

      Related Posts

      हजारीबाग के आकाश जैन बने NTA के जॉइंट डायरेक्टर, NEET पेपर लीक के बीच मिली अहम जिम्मेदारी

      May 17, 2026

      फेसबुक पर कारोबारी व ठेकेदार बनकर युवती से हड़पे 10 लाख रुपये, गिरफ्तार

      May 17, 2026

      ऑपरेशन प्रहार : रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई में साै से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

      May 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केरल में वीडी सतीशन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक दशक बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी
      • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड दौरा पूरा, आज पहुंचेंगे स्वीडन
      • नेपाल में चीनी की कमी नहीं होगी, उपभोक्ता चिंता न करें, उद्यमियों के संगठन का दावा और अपील
      • नालंदा जिले में छह सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियो ने की हड़ताल
      • लोन दिलाने को लेकर ठगी, आरोपी की सरेआम पिटाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version