Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»आंखों का सुकून ही नहीं, जीवन का आधार हैं ये प्रवासी
    ब्लॉग

    आंखों का सुकून ही नहीं, जीवन का आधार हैं ये प्रवासी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 23, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रश्मिस्वरूप जौहरी: सर्दी का मौसम पूरे शबाब पर है। इन दिनों के खास मेहमान रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदे झीलों में अठखेलियां करते, पेड़ों पर चहकते, खेतों में फुदकते नजर आ रहे हैं। सर्दियों में ये अपने घरों पर भोजन की कमी तथा जानलेवा ठंड से बचने के लिए, उन स्थानों पर सर्दी बिताने के लिए चले जाते हैं जो खाद्य पदार्थों से भरपूर एवं गर्म हों। प्रवास स्थानों पर ये मात्र भोजन और गर्म मौसम का आनंद ही नहीं उठाते, उस क्षेत्र के लिए हितकारी काम भी करते हैं। अपनी क्रीड़ाओं से सम्मोहित करने, बीजों को छितराने के अलावा ये हानिकारक जीव-जंतुओं का नाश भी करते हैं। कुछ कीड़े-मकोड़े अनाज, बीज, वनस्पति-फल आदि खाकर जिंदा रहते हैं।

    इन कीटों की हजारों किस्मों की आबादी तेजी से बढ़ती है। इनकी खुराक भी बहुत होती है। टिड्डियों के झुंड कुछ घंटों में ही फसल चट कर जाते हैं। एक कैटरपिलर प्रतिदिन अपने वजन की दोगुनी पत्तियां खाता है। वहीं कुछ लार्वा 24 घंटे के अंदर अपने वजन का 200 गुना खाना खा जाते हैं। जाहिर है, यदि इन कीड़ों की आबादी पर रोक न लगे तो क्षेत्र विशेष से अनाज और वनस्पति का नामो-निशान मिट सकता है। प्रवासी पक्षी यात्रा के दौरान, उड़ते-उड़ते और ठिकानों पर पहुंच कर भी इन हानिकारक एवं घातक कीड़ों को खाकर इनकी आबादी पर रोक लगाते हैं। अमेरिका की घास और अनाज खाने वाली खटमलों की एक प्रजाति चिंचबग की साल भर में 13 पीढ़ियां जन्म लेती हैं।

    अगर रोक न लगे तो इनकी आबादी अरबों-खरबों में हो जाएगी और आदमी के हिस्से का भोजन भी ये खा जायेंगी। पक्षियों की सामान्य खुराक में कीड़ों की काफी मात्रा होती है। इसका अंदाजा जन्म के पश्चात इनकी खुराक से लगता है। तेलियर प्रजाति के प्रवासी रोजी पास्टर, मध्य एशिया में प्रजनन के पश्चात सर्दी बिताने भारत आते हैं। ये कैटरपिलर, टिड्डी आदि खाते हैं। रोजी पास्टर का एक जोड़ा अपने नवजात बच्चों के लिए एक दिन में 370 बार भोजन यानी टिड्डे-टिड्डी आदि लाता है। इसी तरह गौरेया प्रजाति का हाउस स्पैरो अपने बच्चों लिए प्रतिदिन 220 से 260 बार कैटरपिलर आदि कीड़े लाता है।

    पक्षियों की बहुतेरी प्रजातियों के नवजात जन्म के कई दिनों तक 24 घंटे की अवधि में अपने वजन का दोगुना खाना यानी कीड़े खाते हैं। पश्चिमी एशिया और मध्य यूरोप का निवासी वाइट स्टार्क, जो भारत में प्रवास करता है, टिड्डी और उनके अंडे की बड़ी आबादी का सफाया कर देता है। प्रवासी पक्षी पीड़क जंतुओं का भी विनाश करते हैं। घरों और खेतों में रहने वाले चूहे हमारे बहुत बड़े दुश्मन हैं। जहां ये अनाज-वनस्पति के भंडार खाली कर देते हैं, वहीं जानलेवा बीमारियां भी फैलाते हैं। लगभग 6-7 चूहे मिलकर एक आदमी की खुराक के बराबर अनाज खा जाते हैं।
    इनकी प्रजनन क्षमता भी बहुत होती है। एक साल में एक जोड़े चूहे के परिवार में 3-4 पीढ़ियां जन्म ले लेती हैं। फलस्वरूप चूहे के परिवार में लगभग 880 सदस्य हो जाते हैं। इनकी आबादी रोकी न जाए तो इसी जोड़े के परिवार में 5 साल की अवधि में लगभग 94 हजार करोड़ चूहे हो सकते हैं। इनकी आबादी पर रोक लगाना हमारे बस का काम नहीं है। उल्लू, बाज, चील आदि शिकारी पक्षी इन्हें खाकर इन घातक जंतुओं का नाश करते हैं। प्रवासी पक्षी भी इन खतरनाक जीवों की संख्या को नियंत्रित कर प्रकृति में इन जीवों का संतुलन बनाए रखते हैं।

    प्रवासी पक्षी वनस्पति, पेड़-पौधों आदि के बीजों को छितराने और एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पक्षी इन्हें बीज सहित खाते हैं जो उनकी बीट के साथ दूसरे क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। इससे वहां भी नई किस्म की वनस्पति उत्पन्न हो कर पनप जाती है। दक्षिण भारत में चंदन के पेड़ों को बुलबुल और वसंता पक्षियों ने फैलाया है। पंजाब में शहतूत को फैलाने का श्रेय भी पक्षियों को ही जाता है। इनके बिना इनका विस्तार इतनी जल्दी, वह भी बिना किसी मेहनत और खर्च के होना संभव नहीं था।
    डिसक्लेमर : ऊपर व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआम आदमी के बहाने
    Next Article मोदी ने 25 बच्चों को किया सम्मानित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
    • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
    • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
    • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
    • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version