Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आदेश गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष, मनोज तिवारी को बड़ा झटका
    Breaking News

    आदेश गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष, मनोज तिवारी को बड़ा झटका

    azad sipahiBy azad sipahiJune 2, 2020Updated:June 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ और एस. तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से संगठनात्मक नियुक्ति के संबंध में जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।
    आदेश गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह अध्यक्ष बनाया गया है। इससे दिल्ली सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी को बड़ा झटका लगा है। मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया, इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को हटाकर भाजपा ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी।
    आदेश गुप्ता एक वक्त में ट्यूशन पढ़ाकर अपना घर चलाते थे।इससे पहले मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वे दिल्ली में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे। मनोज तिवारी पर लॉकडाउन तोड़ने के आरोप पहले भी लगे थे। वह क्रिकेट मैच खेलने हरियाणा पहुंचे थे। वहां उन्होंने मैच के दौरान न तो मास्क लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया था। इसके अलावा दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार को भी मनोज तिवारी को हटाने के पीछे वजह माना जा रहा है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 यानि इसी साल फरवरी में हुए थे। इसमें भाजपा को कुल 8 सीट मिली थीं। पार्टी ने यह चुनाव मनोज तिवारी की अध्यक्षता में ही लड़ा था।
    छत्तीसगढ़ में विक्रम उसेंडी को हटाकर पार्टी ने विष्णुदेय साय को अब तीसरी बार प्रदेश की कमान सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के पहले राष्ट्रीय संगठन ने पर्यवेक्षक भेजकर राज्य संगठन के तमाम आला नेताओं से फीडबैक लिया था। पर्यवेक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद आलाकमान ने साय के नाम पर मुहर लगा दी। विष्णुदेव साय पहले भी राज्य में अध्यक्ष रहे हैं औऱ उनके नेतृत्व में पार्टी को लगातार विजयश्री हासिल हुई है। इसके अलावा वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा एस.तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग हो सकता है विकराल
    Next Article छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय भाजपा के नए अध्यक्ष बने
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version