Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य में उग्रवादी गतिविधियों का बढ़ना चिंताजनक : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    राज्य में उग्रवादी गतिविधियों का बढ़ना चिंताजनक : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जिस राज्य में गृह सचिव से लेकर डीजीपी तक के पद प्रभारी अधिकारियों के जिम्मे होंगे वहां दुरुस्त लॉ एंड आर्डर की कल्पना बेमानी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में बढ़ती उग्रवादी घटनाओं पर चिंता जतायी है। उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन से आज तक 41 छोटी-बड़ी उग्रवादी घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को लोहरदगा में उग्रवादियों ने आतंक मचाते हुए पंद्रह वाहनों को फूंक दिया और वहां कार्यरत कर्मियों के साथ मारपीट की। कोरोना संकट काज में छह से अधिक बार सीधे तौर पर पुलिस के साथ या उसकी मौजूदगी में घटित घटनाओं से भद्द पिटी है। इन घटनाओं से पुलिस की कार्य क्षमता के साथ राज्य सरकार की साख पर भी बट्टा लगा है।

    कहीं बंधक बनी और कहीं पिटाती रही
    बाबूलाल ने कहा कि कोरोना ड्यूटी के दौरान राज्य पुलिस की लाचारी ऐसी रही कि कहीं वह बंधक बनी तो कहीं पिटाती रही। राज्य पुलिस को अपनी जो किरकिरी करानी थी वह तो उसने करायी ही केंद्रीय जवानों की भद्द पिटवाने से भी बाज नहीं आयी। कोरोना योद्धाओं पर थूका गया और उन्हें पीटा गया। रजिस्टर फाड़े गये पर पुलिस की तत्परता को तो जैसे जंग लग गया। इनके विपरीत छोटे-छोटे मामलों में पुलिस की तत्परता अभूतपूर्व रही। सरकार और शासकों के संबंध में सोशल मीडिया पर मामूली टीका-टिप्पणी करने के आरोप में एक वर्ग विशेष के लोगों को जेल भेजने में पुलिस की सक्रियता देखने लायक थी। पुलिस की अक्षमता और मनमानी के पीछे राज्य की पूरी आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के सर्वोच्च पदों को प्रभारी अधिकारियों के सहारे चलाया जाना इसका प्रमुख कारण रहा। जिस राज्य में गृह सचिव से लेकर डीजीपी तक के पद प्रभारी अधिकारियों के जिम्मे होंगे वहां दुरुस्त लॉ एंड आॅर्डर की कल्पना भी बेमानी है। क्या राज्य में काबिल और सक्षम अधिकारियों का टोटा हो गया है। यदि ऐसा नहीं है तो सरकार को ऐसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण पदों पर अफसरों की तैनाती का फैसला लेने से कौन रोक रहा है। यदि कोई नहीं रोक रहा तो फिर यह अस्थायी और प्रभारी अधिकारियों की तैनाती क्यों। यह दुखद है कि राज्य सरकार इतने दिनों के बाद भी एक एक डीजीपी और होम सेक्रेटरी नहीं खोज पायी है। सरकार किसे डीजीपी और होम सेक्रेटरी बनाती है यह तो सरकार का विशेषाधिकार है पर ऐसे महत्वपूर्ण पदों को प्रभार वाले अधिकारियों के भरोसे चलाया जाना राज्यहित में नहीं है। होम सेक्रेटरी और डीजीपी के पद कुछ दिनों के लिए प्रभार में रखे जा सकते हैं न कि महीनों-महीने के लिए। राज्य में उग्रवादी एक बार फिर अपनी पकड़ बना रहे हैं ऐसे में सरकार को इस दिशा में त्वरित कदम उठाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुणाल षाडंगी और भानु प्रताप में से किसी एक के सिर सज सकता है भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का ताज
    Next Article स्वर्णरेखा परियोजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन को स्वीकृति दे सरकार : संजय सेठ
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version