Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रवासियों के लिए जॉब कार्ड तैयार: आलमगीर आलम
    Jharkhand Top News

    प्रवासियों के लिए जॉब कार्ड तैयार: आलमगीर आलम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 6, 2020Updated:June 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड श्रमिक रोजगार समन्वय समिति की पहली बैठक शुक्रवार को वीडिया कॉफ्रेसिंग के जरिये हुई। समिति के संयोजक राजीव रंजन प्रसाद ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सह संयोजक ज्योति सिंह मथारू, उदय प्रताप सिंह एवं महेश कुमार मनीष भी उपस्थित थे। समिति की रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य सरकार सरकार प्रवासी मजदूरों को अपने ही गृह क्षेत्र में सरकारी योजनाओं जैसे नीलांबर-पितांबर जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत कार्य मुहैया करवाने का काम करेगी। जॉब कार्ड मुद्रण कराकर ब्लॉक में भेज दिया गया है।

    विभिन्न योजनाओं से जोड़ेंगे प्रवासियों को: बादल पत्रलेख
    वहीं, कृषि सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि पूरे राज्य में 9933 को-आॅपरेटिव बनाकर प्रवासियों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीद योजना से जोड़ा जायेगा। साथ ही उद्यान निदेशालय के साथ को-आॅपरेटिव को जोड़कर प्रवासी मजदूरों को सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में लगाया जायेगा। इसके लिए आवश्यक सहयोग एवं ट्रेनिंग की व्यवस्था की जायेगा। इसके अलावा मधुमक्खी पालन योजनाओं के तहत भी हुनरमंद लोगों को लगाया जायेगा।

    मजदूरों का डेटाबेस तैयार करेंगे: राजीव रंजन
    संयोजक राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों प्रवासी मजदूर लौटे हैं। समिति विभिन्न जिलों में लौटे मजदूरों का डेटाबेस तैयार कर कांग्रेस की स्थानीय इकाइयों के साथ मिलकर ब्लॉक एवं पंचायत में मजदूरों के पंजीयन में सहयोग करेगी। समिति ने आज से ही अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। वीडियो कॉफ्रेसिंग में राजेश रंजन, डॉ सुशील मरांडी, दीपक कुमार लाल, पंकज तिवारी, अशोक सिंह, सैयद नसीम, सतीश केडिया, अजीत कुडुलना, तुरी सुंडी, घनश्याम गौराईक, परितोष सिंह, सरदार सत्यपाल सिंह बरोका एवं अनिल मुंडा उपस्थित थे।

    महानगर कांग्रेस ने 300 आॅटो चालकों को दिया राशन
    रांची। रांची महानगर कांग्रेस ने शुक्रवार को आॅटो रिक्शा चालकों के बीच राशन का वितरण किया। विधानसभा मैदान के सामने 300 आॅटो रिक्शा चालकों के बीच ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने राशन का वितरण किया। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अभी के समय में जनता को एहतियात बरतते हुए अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है। लॉकडाउन से प्रभावित हर तबके को राहत पहुंचाने का प्रयास सरकार कर रही है। प्रवासी मजदूरों को उनके क्षेत्र में कार्य देने को लेकर सरकार गंभीर है। अभी तक पांच लाख मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया जा चुका है और यह सिलसिला जारी रहेगा। सरकार किसी भी स्तर पर पलायन को रोकने के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने में जनता का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि भूषण राय, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मीडिया सदस्य ज्योति सिंह मथारू, उदय प्रताप, सोनल शांति, तनवीर आलम, विशाल सिंह, दीपक ओझा,गौतम उपाध्याय,बॉबी खान, संतोष सिंह, कमल सुरेंद्र साहू, विजय जायसवाल, पिकलू चटर्जी, नितिन सिरमौर सहितअनेक लोग उपस्थित थे।

    Job card ready for migrants: Alamgir Alam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेनका गांधी की वेबसाइट को केरल साइबर वारियर्स नामक ग्रुप ने किया हैक
    Next Article आखिर क्यों तवज्जो नहीं दे रहे विस समितियों को अधिकारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version