बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपडा के सितारे आजकल बुलंदी पर हैं। हर जगह प्रियंका का जलवा छाया हुआ है चाहे वह बॉलीवुड हो या हॉलीवुड। अब प्रियंका सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर भी छा गई है। फोटो शेयरिंग वेबसाइट-इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के 50 लाख प्रशंसक हो गए हैं। प्रियंका ने इसे लेकर टि़्वटर और इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। प्रियंका ने इहस मौके पर इंस्टाग्राम पर टिप्पणी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।
प्रियंका चोपडा का अपना ही एक अलग अंदाज और स्टाइल है तभी तो उनका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में चाहने वाले की कमी नहीं है।
प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा है कि हमारा परिवार बढ रहा है और आपका जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। 50 लाख और आगे गिनती जारी है। हमेशा प्यार। जोजो। प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि इंस्टाग्राम पर 50 लाख लोगों के प्यार के लिए आप सभी को बेहद धन्यवाद। बदले में आपको भी ढेर सारा प्यार। गौरतलब है कि प्रियंका को अमेरिकी टीवी श्रृंखला क्वांटिको में निभाए अपने किरदार के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति अर्जित की थी और इसके लिए उन्हें पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड भी दिया गया था।