Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»दुबई में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
    रांची

    दुबई में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के उद्यमी तसर, लाह इत्यादि से निर्मित सामग्रियों तथा झारखंड के पारंपरिक/अन्य हैंडीक्राफ्ट के साथ 2018 में दुबई में होनेवाले विश्वस्तरीय मेला में भाग लेंगे। झारखंड के हैंडीक्राफ्ट में यहां की संस्कृति की झलक मिलती है। यहां के हस्तनिर्मित उत्पादों, कुटीर उद्योगों से निर्मित सामग्रियों की मांग राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने से झारखंड में लघु उद्योग/कुटीर उद्योग का विकास तेजी से होगा। सीएम मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लघु एवं कुटीर विकास बोर्ड की बैठक कर रहे थे।
    जिला, प्रखंड और गांव तक नियुक्त होंगे कोआॅर्डिनेटर
    सीएम ने निर्देश दिया कि इसके लिए जिला, प्रखंड एवं गांव स्तर तक कोआर्डिनेशन कमिटी का गठन करते हुए कोआॅर्डिनेटर नियुक्त किये जायें। कोआॅर्डिनेटर गांव के उद्यमी सखी मंडल तथा युवा मंडल से समन्वय स्थापित कर उनके उत्पादों की मार्केटिंग में सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तसर एवं लाह के साथ वन उत्पाद पर आधारित लघु एवं कुटीर उद्योग की व्यापक संभावनाओं को हकीकत में बदलने के लिए लघु एवं कुटीर विकास बोर्ड का गठन किया गया है।
    सखी एवं युवा मंडल को मिलेगी ट्रेनिंग
    सीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं मार्केट के अनुरूप उत्पाद के लिए सखी मंडल तथा युवा मंडल को प्रशिक्षित भी किया जायेगा। उद्यमी मार्केट के अनुरूप डिजाइन का चयन कर सामग्रियों का निर्माण कर सकेंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा एवं गांवों में समृद्धि आयेगी।
    बैठक में ये रहे मौजूद
    बैठक में सीएस राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग एनएन सिन्हा, प्रधान सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव गृह एसकेजी रहाटे, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, निदेशक उद्योग के रविकुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंस्टाग्राम पर छाया प्रियंका का खुमार
    Next Article मुख्यमंत्री जनसंवाद : मुखिया और पूर्व मुखिया पर कार्रवाई, पंचायत सचिव सस्पेंड
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

    June 17, 2025

    दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने दी झारखंड में दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

    June 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
    • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
    • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
    • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version