रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले घरती आबा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनके साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
भगवान बिरसा मुंडा के साहस, समर्पण को हमेशा याद रखा जायेगा: हेमंत
Previous Articleधनबाद: एक किलो अवैध गांजा जब्त
Next Article ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत बिगड़ी
Related Posts
Add A Comment