Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ममता संग 17 जून को बैठक करेंगे प्रधानमंत्री, हालात का लेंगे जायजा
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ममता संग 17 जून को बैठक करेंगे प्रधानमंत्री, हालात का लेंगे जायजा

    azad sipahiBy azad sipahiJune 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जून को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ वर्चुअल बैठक करने वाले हैं। यह जानकारी राज्य सचिवालय सूत्रों ने दी है। बताया गया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। इस दौरान हालात कितने सामान्य हुए, इसका क्या सकारात्मक अथवा नकारात्मक असर रहा और सरकारों को व्यवस्थाएं आदि करने में किस तरह की समस्याएं हो रही हैं, इसे लेकर बैठक होनी है। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों की जागरुकता, सरकारों की व्यवस्थाएं, जरूरी चीजों की उपलब्धता आदि को लेकर प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक करने वाले हैं। 16 जून से यह बैठक होगी। पहले दिन दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और दूसरे दिन यानी 17 जून को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक होनी है। पश्चिम बंगाल कोरोनावायरस के साथ-साथ चक्रवात के दोहरी संकट से जूझ रहा है। इसीलिए खबर है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार से अतिरिक्त वित्तीय मदद के साथ-साथ ढांचागत सुविधाएं विकसित करने में भी सहायता मांग सकती है। केंद्र सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि बंगाल को संकट से निपटने में हर तरह से मदद की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुलगाम और पुलवामा में मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर
    Next Article देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची तीन लाख के पार
    azad sipahi

      Related Posts

      श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

      June 27, 2025

      शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित

      June 27, 2025

      शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version