Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या
    Breaking News

    बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

    azad sipahiBy azad sipahiJune 14, 2020Updated:June 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई
    बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लोग सुशांत की आत्महत्या की वजहों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पुष्टि की है। पुलिस को जांच में कोई सुसाइ़ड नोट नहीं मिला है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।

    मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने सुशांत के आत्महत्या करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऐक्टर के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने पुलिस को फोन कर उनके सुसाइड करने के बारे में की जानकारी दी।

    दोस्तों ने तोड़ा कमरे का दरवाजा, फंदे पर लटके थे सुशांत
    पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, घटना के वक्त सुशांत सिंह राजपूत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सुशांत कुछ देर से अपने कमरे में थे। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो उनके दोस्तों ने फोन करना शुरू किया। फोन का जवाब न मिलने पर उनके कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो दोस्तों ने पाया कि सुशांत फंदे से लटके हुए थे। घटना के बाद उनके नौकर ने पुलिस को जानकारी दी।

    दोस्तों ने कहा, काफी समय से डिप्रेशन में थे सुशांत
    सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों का कहना है कि वह पिछले काफी वक्त से डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक बिजनसमैन के साथ पिछले हफ्ते ही सगाई की है। सुशांत की मैनेजर रही दिशा सालियन ने भी पांच दिन पहले ही सुसाइड की है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सुशांत से पूछताछ भी की गई थी।

    सुशांत के मामा ने की न्यायिक जांच की मांग
    इस बीच सुशांत के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके बुजुर्ग पिता की बेटे की मौत की खबर पाकर तबीयत बिगड़ गई है। सुशांत के मामा ने न्यायिक जांच की मांग की है। परिवार के लोगों के मुताबिक, सुशांत एक बंगाली लड़की से परेशान थे। पिता कुछ दिन बाद ही मिलने जाने वाले थे। इसी बीच यह खबर आ गई।

    sushantsinghrajput sushantsinghsuicide
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री की पहल पर दो दिनों में होगा 100 करोड़ की मानगो जलापूर्ति योजना का निदान
    Next Article विधायक इरफान ने चार बच्चों को लिया गोद
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version