रांची। देवघर में इस बार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आयोजन नहीं होगा। राज्य सरकार ने सोमवार को यह फैसला किया। इसके अलावा झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होनेवाली रथयात्रा भी इस बार नहीं होगी। राज्य सरकार ने कोरोना संकट के मद्देनजर यह फैसला किया है। आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही धार्मिक सभा, समागम आदि पर रोक लगा रखी है। ऐसे में श्रावणी मेला और रथ मेला का आयोजन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 30 मई को लॉकडाउन में रियायतों को लेकर जो आदेश जारी किया है, उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अभी भी किसी तरह की पब्लिक गैदरिंग नहीं हो सकती। धार्मिक सभा और समागम के आयोजन भी रोक बरकरार रखी गयी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

