Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गलवान झड़प: कई भारतीय सैनिक अभी भी लापता, 4 की हालत गंभीर
    Breaking News

    गलवान झड़प: कई भारतीय सैनिक अभी भी लापता, 4 की हालत गंभीर

    sonu kumarBy sonu kumarJune 17, 2020Updated:June 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प के बाद चार भारतीय सैनिकों की हालत गंभीर है। इसके अलावा चार अधिकारियों सहित कई भारतीय सैनिक अभी भी लापता हैं। उन्हें चीनी सेना द्वारा बंदी बनाये जाने या फिर हिंंसक झड़प के दौरान घाटी के पास नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका ने हिंसक झड़प पर भारत-चीन से बात करके कहा है कि दोनों देश शांंति चाहते हैं।
    सूत्रों के मुताबिक भारत-चीन की सीमा एलएसी पर तैनात भारतीय सशस्त्र बलों को ‘फ्री हैंड’ करने के साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि भारतीय सेना एक इंच पीछे नहीं हटेगी, क्योंकि हम अपने इलाके में हैं। चीन ने एलएसी को एकतरफा बदलने की कोशिश की थी और भारत ऐसा करने की अनुमति नहीं देगा। चीन विवाद के बाद आईटीबीपी को 180 पोस्ट पर अलर्ट किया गया है।
    गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार रात को हुई हिंसक झड़प में भारत के कम से कम 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैैंं। अभी यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि चार अधिकारियों सहित कई भारतीय सैनिकों के अभी भी लापता होने की जानकारी मिल रही है। दूसरी तरफ इस हिंसक झड़प में चीन के 43 सैनिकों के हताहत होने की खबर पर अभी तक चीन की तरफ से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।हालांकि चीन अपने घायल या मारे गए सैनिकों के शव गलवान घाटी से एयरलिफ्ट कर रहा है। चीन के कई हेलीकॉप्टर एलएसी के करीब घटनास्थल से चीनी सैनिकों के शव बरामद करके ले जा रहे हैं। अमेरिकी खुफिया का मानना ​​है कि इस घटना में 35 चीनी सैनिकों की मौत हुई है।
    इस हिंसक झड़प में शहीद हुए महज 26 साल के कुंदन कांत ओझा दो सप्ताह से लद्दाख रेंज के गलवान घाटी में तैनात थे। मंगलवार की दोपहर तीन बजे भारतीय सेना के एक अधिकारी ने फोन कर कुंदन के शहीद होने की सूचना दी। तब से पूरे घर में मातम है। उनकी मां भवानी देवी का कहना है कि मेरा बेटा चीन के बॉर्डर पर शहीद हो गया लेकिन सरकार अभी तक चुप है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और 15 दिन की नवजात पोती है, जिसका उसने अभी मुंह भी नहीं देखा था। अब मुझे मेरे बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार है।
    चीन के साथ हिंसा में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू का पार्थिव शरीर आज शाम 4 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। कर्नल की पत्नी और बच्चे अभी दिल्ली में हैं। ये लोग भी पार्थिव शरीर के साथ हैदराबाद जाएंगे। उधर, तमिलनाडु सरकार ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवान के. पलानी के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवज़ा और उनके परिवार के सदस्यों में से एक को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरुणाचल के अंतरराष्ट्रीय सीमाई इलाके में सतर्कता बढ़ी
    Next Article फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 11 दिनों में 6 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
    sonu kumar

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version