Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोल ब्लॉक मामले में हेमंत ने हासिल की राजनीतिक बढ़त
    Jharkhand Top News

    कोल ब्लॉक मामले में हेमंत ने हासिल की राजनीतिक बढ़त

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 24, 2020Updated:June 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। कोल ब्लॉक आवंटन की प्रक्रिया को रोकने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो कदम उठाया है, उसने उनका राजनीतिक कद काफी बढ़ गया है। पूरे झारखंड में जहां हेमंत सोरेन की सराहना हो रही है, वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है। सरकार ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके पीछे मूल मंशा यह है कि पूरी प्रक्रिया को फिलहाल रोका जाये और पहले झारखंड में पूर्व में आवंटित कोल ब्लॉक के अनसुलझे मुद्दों को सुलझाया जाये। सीएम और उनकी पूरी टीम यह चाहती है कि कोल ब्लॉक पूंजीपतियों की बजाय वैसे लोगों के हाथों में जाये, जो जमीन के मालिक हैं। झामुमो इन मुद्दों को लेकर पहले भी आंदोलन कर चुका है।
    पहले से जो निजी और सरकारी कोल ब्लॉक झारखंड में कोयला उत्पादन कर रहे हैं, वहां रह रहे लोगों की स्थिति सुधरने की बजाय और बदतर हो गयी है। स्थानीय युवकों को नौकरी देने, कोयला खनन के लिए जमीन देनेवालों को नौकरी-मुआवजा देने, पर्यावरण और अन्य मामले अब भी अनसुलझे हैं।
    सीएम का मानना है कि पूर्व में आवंटित कोल ब्लॉकों का लाभ इलाके के लोगों को नहीं मिला। उनकी आर्थिक स्थिति में भी कोई सुधार नहीं हुआ। सीएम ने जब नये आवंटन को लेकर अपना बयान दिया, तो अचानक यहां के लोग उनको झारखंडियों की आवाज के रूप में देखने लगे। सीएम भी इस मामले में पूरी तरह संजीदा हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि भारत सरकार ने बगैर राज्य सरकार की सहमति के निर्णय ले लिया। यहां की भौगोलिक स्थिति और आदिवासियों की संस्कृति पर भी उसने विचार नहीं किया। यह बयान देकर सीएम आदिवासियों को एकजुट करने में एक बार फिर सफल रहे।
    अब हेमंत इस कदम को पीछे खींचने के लिए तैयार नहीं हैं। यदि इस मामले पर किसी समझौते की गुंजाइश भी बनती है, तो भी सीएम पहले झारखंडी हितों को सामने रखेंगे। इस पूरे मामले की सबसे खास बात यह है कि विपक्ष पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है।

    Hemant achieved political edge in coal block case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरघुवर राज में लूट का अड्डा बना था नगर विकास विभाग
    Next Article उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षा के लिए शुरू होंगे दो टीवी चैनल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन

      April 22, 2026

      रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

      April 22, 2026

      इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

      April 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
      • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version