Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने डाक्टरों को किया सलाम, कहा- आपका ऋण चुका नहीं सकते
    देश

    प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने डाक्टरों को किया सलाम, कहा- आपका ऋण चुका नहीं सकते

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सक दिवस पर बुधवार को डाक्टरों को सलाम किया और कहा कि आप लोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं और आपका ऋण कभी नहीं चुका सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया और कहा – मां हमें जन्म देती है, लेकिन डाक्टर हमें पुनर्जन्म देते हैं।
    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ‘संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद कपड़ों में दिख रहे डॉक्टर-नर्स  ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते। ये हम सबका दायित्व है जो देश की सेवा करते हैं जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान हर पल होते रहना चाहिए।’
    वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘मैं बहादुर डॉक्टरों को सलाम करता हूं जो सबसे आगे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। इन चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए उनकी पूरी प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। राष्ट्र उनकी भक्ति और बलिदान को सलाम करता हूं।’
    उल्लेखनीय है कि डाॅक्टर बी.सी.राय की जयंती एक जुलाई है और इसी दिवस को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक अन्य संदेश में स्वस्थ और पारदर्शी अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) समुदाय की भूमिका की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा अमूल्य है।
    प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि समाज के आर्थिक स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सनदी लेखाकारों के कंधों पर है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी चार्टर्ड डे पर सभी सीए पेशेवरों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के इस प्रतिभाशाली वर्ग पर गर्व है जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास में इनका योगदान असाधारण है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीनी कंपनियों से अडानी ग्रुप के समझौते का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
    Next Article प्रवासियों का दर्द : गरीब कल्याण रोजगार अभियान से उम्मीदों को मिलेगा पंख
    sonu kumar

      Related Posts

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version