Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रियों के बीच किया विभागों का बटवारा
    ताजा खबरें

    मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रियों के बीच किया विभागों का बटवारा

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Madhya Pradesh, Mar 23 (ANI): BJP National Vice President Shivraj Singh Chouhan being greeted by party leader Narottam Mishra after he was elected as leader of the BJP legislative party, at party headquarters, in Bhopal on Monday. (ANI Photo)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। जिसके बाद 25 कैबिनेट मंत्री और 08 राज्‍य मंत्रियों सहित कुल मंत्रीमण्‍डल के 33 सदस्‍यों को उनके विभागों की जिम्‍मेदारी मिल गई है। इनमें से पांच पूर्व से ही कैबिनेट मंत्री के रूप से शिवराज टीम में कार्य कर रहे हैं। शिवराज सरकार में अब मुख्यमंत्री को मिलाकर 34 मंत्री हैं।
    अधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज ने जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं उन तमाम विभागों को अपने पास रखा है जिन्‍हें अब तक अन्‍य किसी को नहीं सौंपा गया है। श्री चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार इनमें से अधिकांश मंत्रियों के शपथग्रहण किए जाने के 11वें दिन विभागों का बंटवारा किया है । जिनमें से कई पूर्व मंत्रियों के विभागों में परिवर्तन भी किया गया है।
    डॉ नरोत्तम मिश्रा गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि विभाग संभालेंगे। उनसे स्वास्थ्य विभाग लेकर सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी को दे दिया है। पूरी सूची में ज्‍यादातर सिंधिया समर्थकों को उनकी पसंद के विभाग सीएम चौहान आज यहां बांटते हुए दिखे हैं। वहीं गोपाल भार्गव लोक निर्माण, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग देखेंगे।  तुलसीराम सिलावट को नई जिम्‍मेदारी में जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग सौंपा गया है। गोविंद सिंह को राजस्व, परिवहन विभाग की जिम्‍मेदारी मिली है।  मीना सिंह, आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण देखेंगी साथ ही कमल पटेल किसान कल्याण एवं कृषि विकास के पहले से ही मंत्री हैं।
    इसी तरह से वाणिज्यिक कर, वित्त और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी की जिम्‍मेदारी जगदीश देवड़ा को मिली है। यशोधरा राजे को उनके प्रिय विभाग पूर्व की भांति खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार का जिम्‍मा सौंपा गया है। भूपेंद्र सिंह जो पहले गृहमंत्री रह चुके हैं, नई जिम्‍मेदारी में नगरीय विकास एवं आवास देखेंगे। विजय शाह को वन विभाग दिया गया है।
    वहीं, ऐंदल सिंह कंसाना-लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी, बृजेंद्र प्रताप सिंह-बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग-चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, इमरती देवी-महिला एवं बाल विकास, महेंद्र सिंह सिसोदिया-पंचायत और ग्रामीण विकास, बिसाहूलाल सिंह-खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, प्रद्युम्न सिंह तोमर-ऊर्जा, प्रेम सिंह पटेल-पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण, ओमप्रकाश सकलेचा-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और प्रौद्योगिकी, उषा ठाकुर-पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म, अरविंद सिंह भदौरिया-सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन, मोहन यादव-उच्च शिक्षा, हरदीप सिंह डंग-नवीन, एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव-औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन कैबिनेट मंत्री के रूप में सीएम शिवराज के मंत्रीमण्‍डल में कार्य करेंगे।
    उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में 2 जुलाई को 28 मंत्रियों को शामिल किया था। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के 16 मंत्रियों में 7 पुराने और 9 नए चेहरे शामिल हुए थे।जबकि इसी साल मार्च में कुल 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था, जोकि कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। इसी के साथ सीएम शिवराज के चौथे कार्यकाल में उनके सहित अब त 34 मंत्री हो गए हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा विधायक की हत्या के बाद फंदे से लटकाने का आरोप
    Next Article अनतंनाग मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
    sonu kumar

      Related Posts

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025

      कोलकाता में जन्मे डॉक्टर को पोलियो अनुसंधान के लिए मिला वैश्विक पुरस्कार

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version