Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बरवाडीह के भाजपा नेता हत्याकांड का खुलासा
    Jharkhand Top News

    बरवाडीह के भाजपा नेता हत्याकांड का खुलासा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। लातेहार पुलिस ने बरवाडीह में भाजपा नेता जयवर्धन सिंह हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की एसआइटी टीम के अनुसार उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादी मनोहर परहिया ने सुपारी देकर भाजपा नेता की हत्या करवायी है। हत्या लेवी नहीं मिलने और क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से की गयी है। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी की संलिप्तता से भी इंकार किया है। बता दें कि दो अज्ञात अपराधियों ने जयवर्धन सिंह की गत रविवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी।
    लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि इस हत्याकांड में भाजपा नेता को गोली मारने वाले शूटर राहुल कुमार ठाकुर (20), हत्या के बाद भागते समय गोली चलाने वाले शूटर सत्यम कुमार गुप्ता उर्फ सत्या (20) और घटना के समय थोड़ी दूर पर बाइक के साथ मौजूद और इस घटना का मास्टरमाइंड अंशु प्रसाद (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के बाद इन अभियुक्तों को घर में छिपा कर रखने वाले सुरेश परहिया (20) को भी पकड़ा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, खोखा, अभियुक्तों के सात मोबाइल सेट, छर्रे और सुपारी के रूप में लिये गये 50 हजार रुपये में से 20 हजार नकद भी बरामद किया है।
    एसपी ने कहा कि यह पूर्णत: एक आपराधिक घटना है और इसमें बरवाडीह थाना की कोई संलिप्तता नहीं है। एसपी ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि घटना के पहले दोनों शूटरों राहुल और सत्या प्रज्ञा केंद्र पहुंचे और पैन कार्ड बनाने की जानकारी ली, ताकि वहां बैठे भाजपा नेता की नजदीक से पहचान कर सकें। फिर राहुल ने पिस्तौल सटा कर गोली मार दी। भागते समय राहुल तो पास ही बाइक लेकर मौजूद अंशु के साथ भाग निकला, परंतु सत्या को स्थानीय लोगों ने दौड़ा दिया। उसने बचने के लिए हवा में गोली चलायी, फिर पास ही झाड़ियों में छिप गया। देर रात वहां से निकल कर वह उक्कामाढ़ पहुंचा, वहां तीनों साथी मिल गये। फिर तीनों हंदेहास पहुंचे और सुरेश परहिया के घर में रात गुजारी। अगले दिन दोनों शूटर डालटनगंज की तरफ निकल गये। जेजेएमपी के मनोहर ने इस काम के लिए अंशु को 50 हजार रुपये दिये थे।

    अंशु ने शूटरों को लालच दिया कि इस काम को कर दो, फिर पैसे की कमी नहीं रहेगी। बहुत पैसा आयेगा। अंशु ने उन्हें एक बाइक खरीद कर देने का वादा भी किया था। हत्या के कारणों पर एसपी ने बताया कि इस घटना का एक कारण लेवी नहीं देना हो सकता है। दूसरा कारण किसी नामी गिरामी आदमी की हत्या कर क्षेत्र में वर्चस्व कायम करना हो सकता है। अभी मामले की जांच जारी है। पुलिस अंशु को रिमांड में लेकर और पूछताछ करेगी। मनोहर को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

    ये हुए गिरफ्तार
    राहुल कुमार ठाकुर, बजरहा सिंगरा, डालटनगंज
    सत्यम कुमार गुप्ता उर्फ सत्या, बिश्रामपुर (पलामू)
    अंशु प्रसाद, हेंदेहास, बरवाडीह (लातेहार)
    सुरेश परहिया, हेंदेहास, बरवाडीह (लातेहार)

    क्या हुआ बरामद :
    घटना में प्रयुक्त हथियार, खोखा, छर्रा, मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नगद

    एसआइटी के सदस्य :
    बरवाडीह एसडीपीओ अमरनाथ, महुआडांड़ एसडीपीओ रतिभान सिंह, केस के आइओ निरीक्षक उदय प्रताप सिंह एवं मनिका, छिपादोहर, गारू और बारेसांढ़ के थाना प्रभारी।

    BJP leader of Barwadih revealed murder case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में नक्सलियों की जड़ें फिर मजबूत हो रही : बाबूलाल
    Next Article आम्रपाली में लेवी वसूलनेवाला TPC समर्थक गिरफ्तार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

      June 26, 2026

      दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट

      June 26, 2026

      तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

      June 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version