Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोरोना @ झारखंड : रांची सदर, लालपुर और गोंदा के थानेदार पर कोरोना अटैक
    Jharkhand Top News

    कोरोना @ झारखंड : रांची सदर, लालपुर और गोंदा के थानेदार पर कोरोना अटैक

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को राजधानी रांची के चार थानेदार संक्रमण की चपेट में आ गये। इनमें सदर के वेंकटेश कुमार, लालपुर के अरविंद कुमार और गोंदा के थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर शामिल हैं। इससे पहले हिंदपीढ़ी के थानेदार संक्रमित मिले थे। इनके अलावा खेलगांव थाना का कंप्यूटर आॅपरेटर भी संक्रमित मिला है। पूरे राज्य में कोरोना का सबसे अधिक अटैक पुलिस पर ही हुआ है। दो दिन पहले जैप-2 के डीएसपी अविनाश कुमार पॉजिटिव मिले थे। गुरुवार को उनकी पत्नी भी संक्रमित निकलीं। इनके बच्चों की रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। राज्य में अब तक करीब एक सौ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच इंस्पेक्टर, 19 जमादार, 11 हवलदार, 47 सिपाही, सात होमगार्ड और लातेहार में तैनात सीआरपीएफ के 11 जवान शामिल हैं।

    चार और लोगों की मौत
    राज्य में गुरुवार को चार और संक्रमितों की मौत के साथ यह आंकड़ा 42 हो गया है। आज जमशेदपुर में दो और रांची तथा गोड्डा में एक-एक संक्रमितों की मौत हो गयी।

    अधिकारी संक्रमित, बैंक शाखा सील
    रांची के धुर्वा में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के डिप्टी मैनेजर भी संक्रमित पाये गये हैं। इसके बाद बैंक को सील कर दिया गया है।

    बगोदर में डॉक्टर संक्रमित
    बगोदर में एक चिकित्सक संक्रमित हो गये। उन्होंने पिछले दो सप्ताह में किन लोगों का परीक्षण किया है, इसका पता लगाया जा रहा है।

    कोलेबिरा-बरही में नेता और परिजन संक्रमित
    उधर कोलेबिरा में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष के परिवार के नौ सदस्यों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उधर बरही में कांग्रेस से जुड़े एक नेता को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

    बेहतर प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम जल्द बनेगा : सीएम
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ने से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। राज्य में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले सीमित संसाधन थे। अब राज्य के लगभग सभी जिलों में जांच की जा रही है। इसे आगे बढ़ाते हुए प्रखंड स्तर तक ले जाने का विचार किया जा रहा है। एक सप्ताह तक क्वारेंटाइन रहने के बाद गुरुवार को पहली बार मंत्रालय पहुंचे सीएम मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संक्रमण ज्यादा जांच होने की वजह से बढ़ रहा है। इसमें अचरज की बात नहीं है। इससे हमारे पास एक डाटाबेस भी तैयार हो रहा है। इससे संक्रमण के दौर में और बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन है, इसके बावजूद वहां से लोग कैसे आ रहे हैं। इस विषय पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की जा रही है। इस पर जल्दी ही निर्णय लिया जायेगा। सीएम ने राज्य में बेड की किल्लत पर कहा कि अगर सभी लोग संक्रमित हो जायें, तो सभी को बेड उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इस संक्रमण में डॉक्टर की भूमिका बहुत कम है। इसमें नर्सिंग और रखरखाव की भूमिका अधिक है। लोग घरों में भी अपनी व्यवस्था कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि भारत सरकार ने भी गाइडलाइन जारी की है कि पॉजिटिव मरीज घर पर भी रहकर अपना समुचित इलाज करा सकते हैं। इसमें हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि इसे लेकर एक कंट्रोल रूम बनाया जायेगा। बहुत जल्द यह एक्टिव होगा।

    Corona @ Jharkhand: Corona attack on SHO of Ranchi Sadar Lalpur and Gonda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखबर मनगढ़ंत है, प्रकाशन से रघुवर दास की छवि धूमिल हुई
    Next Article सीएम हेमंत को जान से मारने की धमकी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

      April 20, 2026

      चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

      April 20, 2026

      झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त कैंसर जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version