Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»शेष नौ लाख किसानों को 15 अगस्त तक दिलायें लाभ : हेमंत
    Jharkhand Top News

    शेष नौ लाख किसानों को 15 अगस्त तक दिलायें लाभ : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के उन नौ लाख किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है, जो प्रधानमंत्री किसान योजना पोर्टल में निबंधित नहीं हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में राज्य में धान उत्पादन एवं बाजार अभिगम्यता और सुलभता के लिए ‘सहायता’ नामक प्रस्तावित नयी योजना एवं बाजार समिति के प्रस्ताव की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि छूट गये किसानों को यथाशीघ्र पीएम किसान योजना से जोड़ा जाये, ताकि उन्हें भी लाभ मिल सके। सीएम ने कहा कि 23 लाख किसान निबंधित हैं। नौ लाख किसानों का आवेदन लंबित क्यों है। अगर ये छूटे हुए किसान निबंधित हो जाते हैं, तो राज्य के 32 लाख किसानों को लाभ होगा। इसलिए जल्द से जल्द निबंधन की प्रक्रिया शुरू की जाये। हर छोटे, मंझोले और सीमांत किसान को योजना से लाभान्वित करना है, इसे लक्ष्य मान कार्य करें, ताकि 15 अगस्त तक इन सभी किसानों के खाते में योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता दी जा सके। सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लघु, सीमांत एवं प्रवासी श्रमिकों को योजना का लाभ अवश्य दें।
    प्रवासी श्रमिकों को भी योजना से जोड़ें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जितने भी प्रवासी श्रमिक वापस आये हैं, उनका डाटा उपायुक्तों के माध्यम से तैयार करें। ऐसे प्रवासी श्रमिक, जिनकी जमीन है, उन्हें पीएम किसान योजना पोर्टल में निबंधित करें। नये सिरे से किसानों की पहचान की आवश्यकता है, ताकि 15 अगस्त तक छूटे हुए किसानों को लाभान्वित करने का कार्य हो सके।
    इस स्थिति को बदलने की जरूरत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान बढ़ नहीं रहे, बल्कि किसान अब घटते हुए खेतिहर मजदूर बनते जा रहे हैं। मौसम की विषमता छोटे और मंझोले किसानों की परेशानी का सबब बन गयी है। किसान पलायन भी कर रहे हैं। ऐसे में स्थिति को बदलने और इस विषय पर विशेष कार्य योजना बनाने की जरूरत है।
    ये रहे उपस्थित
    समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी, रांची उपायुक्त छवि रंजन, कृषि विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार सिन्हा, कृषि विभाग के विशेष सचिव सह सलाहकार प्रदीप हजारी और अन्य उपस्थित थे।

    ‘सहायता’ योजना की खास बातें
    ’वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए धान उत्पादन एवं आर्थिक सहायता हेतु दो सौ करोड़ का बजट
    ’योजना का उद्देश्य किसानों को प्रति क्विंटल पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता देना, जिन किसानों का धान राज्य सरकार क्रय करेगी
    ’बाजार समिति के प्रस्ताव की खास बातें
    ’झारखंड में ‘एक राज्य एक बाजार’ की जरूरत
    ’किसी भी व्यापारी को उसे एक जिला में ही व्यापार करने की बाध्यता नहीं
    ’निजी बाजार की स्थापना
    ’बाजार यार्ड के बाहर कृषक से थोक प्रत्यक्ष खरीद
    ’घोषित बाजारों के रूप में गोदामों, कोल्ड स्टोरेज की घोषणा करना
    ’ई- बाजार
    ’राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में बाजार शुल्क एकल
    ’एकल ट्रेडिंग लाइसेंस
    ’एकीकृत बाजार क्षेत्र, बाजार समिति का गठन, बाजार शुल्क।

    Benefit to the remaining nine lakh farmers by August 15: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगी दुकानें
    Next Article चीन के खिलाफ तैयार होने जा रहा बड़ा गुट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026

      झारखंड में बीजेपी को धार देंगे आदित्य साहू, बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

      January 14, 2026

      रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी
      • झारखंड में बीजेपी को धार देंगे आदित्य साहू, बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
      • पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version