Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री और संगठन महामंत्री कोरोना संक्रमित
    Breaking News

    मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री और संगठन महामंत्री कोरोना संक्रमित

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भोपाल। मप्र में सरकार और भाजपा संगठन कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीश गौतम की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
     
    भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत की दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वर्गीय लालजी टंडन के निधन में लखनऊ जाने वाले नेताओं में कोरोना संक्रमित होने वाले सुहास भगत तीसरे व्यक्ति है। सबसे पहले मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद सीएम शिवराज में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब केवल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ही निगेटिव हैं। उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
     
    मंत्रीमंडल के दो मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव
    इसके अलावा शिवराज मंत्रिमंडल में सहाकरिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के बाद अब जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ उनकी पत्नी और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंत्री रामखेलावन सतना अमरपाटन से विधायक हैं और फिलहाल वे भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टॉफ के भी सैंपल लिए गए हैं। वहीं सिलावट सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए कई दिनों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। चार-पांच दिन में ही वे करीब साढ़े तीन हजार लोगों से मिल चुके हैं। शिवराज के साथ उनकी टीम के दो मंत्रियों के पॉजिटिव आने के बाद अब बाकी मंत्रियों में भी संक्रमण होने संभावनाएं होने की अटकलें हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भी सेंपल दिया है।
     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिया चक्रवर्ती से ही होने वाली थी सुशांत सिंह की शादी? चचेरे भाई ने किया ये बड़ा खुलासा
    Next Article रामगढ़ में 131 बाइक सवारों को लगा जुर्माना
    azad sipahi

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम

      May 12, 2026

      झारखंड निकाय चुनाव 2026 LIVE: 48 शहरी निकायों में काउंटिंग जारी, कई जगह परिणाम घोषित, जानें वार्ड-वाइज लाइव अपडेट

      February 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version