Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झामुमो का निशिकांत पर करारा हमला, सांसदी रद्द करने की मांग
    Breaking News

    झामुमो का निशिकांत पर करारा हमला, सांसदी रद्द करने की मांग

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झामुमो ने गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग को इस आशय का पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि पत्र में चुनाव आयोग से आग्रह किया गया है कि सांसद की चल-अचल संपत्ति की जांच करायी जाये। इसके अलावा उनके खिलाफ गलत शपथ पत्र देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाये।
    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज ने साफ कर दिया है कि निशिकांत दुबे की डिग्री फर्जी है। चुनाव आयोग को दिये गये हलफनामे में निशिकांत दुबे ने खुद को 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए (पार्ट टाइम) किये जाने की जानकारी दी है। यह अब फर्जी साबित हो चुका है। झामुमो नेता ने कहा कि निशिकांत दुबे की संसद सदस्यता तत्काल रद्द की जाये और उनके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया जाये। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन ने सीआइडी के इंस्पेक्टर को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा है कि 1993 में निशिकांत दुबे नामक किसी छात्र ने न तो यहां नामांकन लिया और न ही परीक्षा पास की है। डीन ने पत्र में यह भी कहा है कि इस मामले में आरटीआइ के तहत 2016 में भी जवाब दिया जा चुका है।

    मैं शुचिता की राजनीति करता हूं : निशिकांत
    इधर सांसद निशिकांत दुबे ने फर्जी डिग्री के आरोपों के जवाब में कहा है कि उन्होंने एमबीए, पीएचडी सब कर रखी है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर कहा, मैं शुचिता की राजनीति करता हूं। जिसको केस करना है, जांच करना है, करिये। मुंह की खायेंगे।

    बाबूलाल मरांडी ने पत्र पर उठाया सवाल
    इस बीच भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सीआइडी को भेजे गये पत्र के सार्वजनिक होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, यह पत्र अगर नकली नहीं है, तो यह दिल्ली से कल 28 जुलाई को झारखंड पुलिस के सीआइडी को आता है। फिर उसी दिन सीधे झामुमो पार्टी के ट्विटर हैंडलर को भेज दिया जाता है और पार्टी की ओर से यह तुरंत जारी भी कर दिया जाता है। बाबूलाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, यह समझ में नहीं आ रहा कि झारखंड पुलिस और सीआइडी सरकारी विभाग है या झामुमो पार्टी का एजेंट, जो पार्टी संगठन के अंदर, पार्टी के लिए, पार्टी के सहयोगी संगठन की तरह काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री जी, क्या ऐसे ही पुलिस बल पर आप राज्य में कानून-व्यवस्था और न्याय का शासन चलाना चाहते हैं? झारखंड ही नहीं, देश-विदेश में मौजूद यहां की जनता को आप इस सवाल का जवाब जरूर दीजियेगा, उम्मीद है आपसे। वैसे हम झारखंड पुलिस के उन कुछ अधिकारियों से, जो राज्य में कानून का शासन से इतर किसी भी राजनीतिक पार्टी के एजेंट के रूप में काम करते हैं, से अपील करते हैं कि वे अतीत में ऐसा करने वालों का अंजाम देखें और अपनी हरकतों से बाज आयें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिया पर केस दर्ज होने के बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया लिखा-सत्य जीतता है
    Next Article लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता : हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

      June 30, 2025

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version