Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धारचूला के आपदा प्रभावित इलाके में बाल-बाल बचे विधायक हरीश धामी
    Top Story

    धारचूला के आपदा प्रभावित इलाके में बाल-बाल बचे विधायक हरीश धामी

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र के विधायक हरीश धामी यहां के आपदा प्रभावित इलाकों में गुरुवार को हालात का जायजा लेकर लौटने के दौरान एक हादसे में बाल-बाल बच गए।
    दरअसल, पिथौरागढ़ जनपद के मोरी गांव में आपदा प्रभावित लोगों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और अन्य प्रशासनिक एजेंसियों द्वारा पिछले 12 दिन से राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है। रेस्क्यू के लिए वहां पर हेलीकॉप्टर भी लगाया गया है। आपदा प्रभावित लोगों को अस्थाई शिविरों में ठहराया गया है, जहां उनके खाने-पीने का प्रबंध प्रशासन द्वारा किया गया है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि रोजाना इलाके का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। विधायक हरीश धामी पहले दिन से ही आपदा प्रभावित इलाके में अपने समर्थकों के साथ डटे हुए हैं।
    हरीश धामी गुरुवार को जब आपदा प्रभावित इलाके से लौट रहे थे तो वह उफनते नाले को रस्सी के सहारे पार कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बहने लगे। मलबे का बहाव इतना तेज था कि वे करीब आठ-दस मीटर तक बह गए। साथियों ने किसी तरह उनको बचाया। बोल्डरों की चपेट में आने से विधायक के हाथ, पैर और माथे पर चोटें भी आई हैं।
    उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को मेतली, बगीचागांव, लुम्ती आदि गांवों में बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिसके बाद वहां व्यापक स्तर पर तबाही हुई। इसके बाद 29 जुलाई को भी मोरी गांव में इसी तरह की घटना हुई। दोनों घटनाओं में कुल 14 लोग इस आपदा में अपनी जान गंवा बैठे। इसके अलावा कई घर मलबे में तब्दील हो गए और मवेशी भी आपदा के शिकार हुए। बिजली-पानी की लाइनें और सड़कें तथा पहुंच मार्ग भी ध्वस्त हो गए। एसडीआरएफ की टीम को एक दिन तो मौके पर पहुंचने के लिए 18 किमी पैदल चलना पड़ा। गुरुवार को उपरोक्त हादसे के बाद विधायक हरीश धामी भी खुद आठ किमी पैदल चलकर चामी में आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे। वहां मौजूद सेना के फार्मासिस्ट से प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें थोड़ी बहुत राहत मिली। इस मौके पर विधायक ने कहा, “इस आपदा की घड़ी में मेरे दर्द से अधिक प्रभावितों का दर्द मायने रखता है। मेरा प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।”
    उधर, आपदा प्रभावित इलाके में सेना और एसडीआरएफ के जवानों ने गुरुवार को बंगापानी विकासखंड के आपदाग्रस्त गांव लुमती और बगीचाबगड़ में तीन दिनों से फंसे 80 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया। गुरुवार को जवानों ने उफनाती दुगड़ी नदी के ऊपर रस्सी और ड्रम बांधकर 50 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाकी ग्रामीणों के लिए शुक्रवार को रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीवंत गाँव: आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत
    Next Article शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर नड्डा ने किया नमन
    sonu kumar

      Related Posts

      जेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल

      July 25, 2025

      हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

      July 25, 2025

      उपायुक्त ने किया हुर्रासी पुनर्वास स्थल का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version