Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राम मंदिर के स्वरूप में दिखेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन
    Breaking News

    राम मंदिर के स्वरूप में दिखेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। रेल मंत्रालय भी रामनगरी को सजाने संवारने में अपनी भूमिका तय कर रहा है। आध्यात्मिक नगरी अयोध्या के रेलवे स्टेशन के सर्वांगीण विकास के साथ ही उसे राम मंदिर का स्वरूप देने की कवायद अंतिम दौर में है।  इस योजना के लिए 104.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएँगे और यह काम  अगले साल जून तक पूरा कर हो जाएगा।

    उत्‍तर एवं उत्‍तर मध्‍य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने रविवार को कहा कि भगवान राम की पावन चरणधूलि से सुशोभित अयोध्या की पवित्र नगरी का अलौकिक महत्त्व है। भविष्य में इस नगरी की महत्ता को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा अयोध्या रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण करते हुए एक नवीन स्वरूप प्रदान करने की दिशा में निरन्तर प्रयास चल रहे है ताकि आगामी समय में सम्पूर्ण विश्व को आकृष्ट करते हुए इस स्टेशन पर आवागमन करने वाले श्रृद्धालुओं एवम् पर्यटकों को उच्च मानकों से सुसज्जित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा सके।
    उन्होंने बताया कि अयोध्या स्टेशन के नवीनतम एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसस्सजित भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस भवन के लिए वितीय वर्ष 2017-18 में 80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी थी जिसे वर्तमान में बढाकर 104.77 करोड़ रुपये कर दिया गया है | इस स्टेशन भवन का निर्माण रेलवे की राइट्स (आरआरटीईएस) उपक्रम द्वारा किया जा रहा है |
    इस भवन का निर्माण दो चरणों में होगा, प्रथम चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1 व 2/3 में विकास कार्य, वर्तमान सरकुलेटिंग एरिया का विकास व् होल्डिंग एरिया का विकास | दूसरे चरण में नए स्टेशन भवन का निर्माण व अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य | इन सुविधाओं के अन्तर्गत स्टेशन के आंतरिक एवम् बाह्य परिसर का नवीनीकरण करते हुए स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं में वृद्धि जैसे टिकट काउंटर की संख्या विस्तार, प्रतीक्षालय सुविधा विस्तार, वातानुकूलित 03 विश्रामालय, 17 बेड वाली पुरुष डॉरमेट्री प्रसाधन सहित,10 बेड वाली महिला डोरमेट्री प्रसाधन सहित, एक अतिरिक्त फुट ओवर ब्रिज, फूड प्लाज़ा,  दुकानें,  अतिरिक्त शौचालय सहित अन्य वांछित सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में निरन्तर प्रगति कार्य जारी है।
    इसके अतिरिक्त स्टेशन पर पर्यटक केंद्र, टैक्सी बूथ, शिशु विहार, वी. आई. पी. लाउंज, सभागार तथा विशिष्ट अतिथि गृह समेत अनेक अन्य वांछित सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए निरन्तर निर्माण एवम् विकास कार्य प्रगति पर है। इन समस्त विकास और प्रगति कार्यों की नियमित समीक्षा की जाती है और समय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करने के निर्देश भी पारित किए जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत के घर होने वाली पार्टियों की सीबीआई जांच जरूरी : आशीष शेलार
    Next Article चेन्नई में रविवार को पूर्णता रहा लॉकडाउन, सीएम ने निजी अस्पतालों को दी चेतावनी
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार यात्रा में चुनावी मुद्दे तय कर गये अमित शाह

      August 11, 2025

      दिशोम गुरु के सच्चे सिपाही हैं हेमंत सोरेन

      August 9, 2025

      जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version