रांची । कोझिकोड, केरल हादसे के बाद रांची में भी एयर एशिया का विमान आज दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचा है। रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये बड़ा हादसा शनिवार को पायलट की सूझबूझ से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रातः 11ः 45 पर मुंबई के लिए टेक ऑफ करते वक्त विमान से पंक्षी टकरा गया जिसकी भनक लगते ही पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।

इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि टेक ऑफ करने के दौरान ही बर्ड हिट का मामला सामने आया था। समय रहते इसका पता चल गया। तकनीकी टीम प्लेन का फिर से मुआयना कर रही है। चिंता की विशेष बात नहीं है। प उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के आसपास घनी आबादी होने के कारण अक्सर पक्षी रन वे के उपर उड़ते रहते हैं । जिससे पहले भी इस प्रकार के कई हादसे हुए हैं । हालांकि अभी तक काई बड़ अप्रिय घटना नहीं हुई है । एयरपोर्ट कर्मचारी इसको लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं और पक्षियों को खासकर विमान के आने जाने के समय रनवे से दूर रखने के लिए कई प्रकार के उपाए किए जाते हैं । बावजूद कभी -कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं।
हाल के वर्षों में रांची एयरपोर्ट पर हुई बर्ड हिट की घटनाएं
- 30 जुलाई 2019ः रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9ः30 बजे एयर एशिया की फ्लाईट दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने के साथ ही बर्ड हिट की शिकार हो गयी थी।
- 5 सितंबर 2019ः रांची से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से एक पक्षी टकरा गया था।
- 21 अक्टूबर 2018ः रांची एयरपोर्ट एक बड़ा हादसा टल गया था। दिल्ली से 125 यात्रियों को लेकर आ रहा एयर एशिया विमान लैंड करते वक्त पक्षी से टकरा गया था।
- 2 अप्रैल 2018ः रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान बर्ड हिट का शिकार होते.होते बच गया था। रात 8ः45 मिनट के आसपास जब इंडिगो का विमान रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तो एक पक्षी विमान से टकरा गया था।