Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कोविड-19 संकट से वैश्‍विक व्‍यापार संबंध व सप्‍लाई चेन में होगा बदलाव : मूडीज
    बिजनेस

    कोविड-19 संकट से वैश्‍विक व्‍यापार संबंध व सप्‍लाई चेन में होगा बदलाव : मूडीज

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्‍लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्‍वेस्‍टर्स सर्विस का मानना है कि कोविड-19 की महामारी की वजह से वैश्विक स्‍तर पर व्यापारिक संबंधों में तेजी से बदलाव होगा। साथ ही वैश्विक आपूर्ति में बुनियादी बदलाव की रफ्तार बढ़ जाएगी। मूडीज ने मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा कि वैश्विक महामारी के कारण व्यापार, निवेश और टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर पर अंकुश की धारणा बढ़ने से वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में संरक्षणवाद बढ़ेगा और इसके बिखराव की रफ्तार भी तेज होगी।

    मूडीज ने कहा कि वैश्विक महामारी की वजह से दुनिया के तमाम देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और आपूर्ति श्रृंखला में कुछ बुनियादी बदलाव आना तय है। इससे वैश्वीकरण के खिलाफ रुख और कड़ा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव कई साल की प्रक्रिया में आएगा क्योंकि चीन अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कई मामलों में लाभ की स्थिति में होगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक चीन को छोड़कर कुछ एशियाई बाजारों को आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव का लाभ होगा। विशेष रूप से ये देखते हुए कि कंपनियां अपने आपूर्ति स्रोतों में विविधता लाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन को छोड़कर इस विविधीकरण से एशियाई देशों को लाभ होगा, बशर्ते इन देशों की आर्थिक बुनियाद मजबूत हो, बुनियादी ढांचा विश्वसनीय हो, पर्याप्त श्रम पूंजी हो और भू-राजनीतिक और आपूर्ति सुरक्षा का जोखिम कम हो।

    मूडीज के अनुसार अमेरिका और यूरोप में स्‍थानीय स्‍तर पर उत्पादन को बढ़ावा देने से एशियाई उत्‍पादकों पर बुरा असर पड़ सकता है। मूडीज ने कहा कि ऐसे में ग्‍लोबल ट्रेड सिस्‍टम पहले से ज्‍यादा क्षेत्र केंद्रित हो जाएगा। इससे एशिया, यूरोप और अमेरिका के लिए अलग रीजनल ट्रेड सिस्‍टम (आरटीएस) बन जाएगा।

    रेटिंग एजेंसी का कहना है कि उत्‍पादन के स्‍थानीयकरण से हर क्षेत्र के पास रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्पादों के लिए अपने खुद के आपूर्तिकर्ता होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राथमिकता की सामान्यीकृत प्रणाली (जीएसपी) के तहत यूरोपीय संघ और अमेरिकी बाजारों पर तरजीह पहुंच की वजह से एशिया के विकासशील देशों मसलन इंडोनेशिया, कंबोडिया और भारत को फायदा होगा। वहीं, मूडीज का मानना है कि कोविड-19 के बाद की दुनिया में सरकारों और कंपनियां का मुख्य लक्ष्य सप्‍लाई चेन को मजबूत कर आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब अमेठी की ​कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्टरी के दिन बहुरेंगे
    Next Article मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग 24 घंटे से अवरुद्ध ,चीन सीमा से संपर्क कटा
    sonu kumar

      Related Posts

      सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      June 24, 2025

      ट्रंप की ईरान-इजराइल सीजफायर घोषणा से उत्साह में शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

      June 24, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version