Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»​इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘आत्मनिर्भरता’ के संकल्प की जरूरत: राजनाथ
    Top Story

    ​इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘आत्मनिर्भरता’ के संकल्प की जरूरत: राजनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस बार बहुत सोच-समझकर ‘स्वतंत्रता दिवस’ की थीम ‘आत्मनिर्भर भारत’ रखी गयी है, जो हमारे इन्हीं संकल्पों और उद्देश्यों को दोहराती है। हमारा उद्देश्य हो कि ‘स्वतंत्रता’ महज एक सिद्धांत न होकर हमारा व्यवहार हो, हमारी आदत हो। ‘स्वतंत्रता’ को हम बस पढ़ें और सुनें नहीं बल्कि उसे महसूस करे। यह तभी संभव होगा जब हम स्वयं अपनी सुरक्षा करने में सक्षम होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ‘आत्मनिर्भरता सप्ताह’ के समापन दिवस पर ‘सृजन’ पोर्टल लॉन्च किया। इससे उन स्वदेशी वस्तुओं की जानकारी मिल सकेगी जो निजी क्षेत्र द्वारा उत्पादित किए जा सकते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा ‘रक्षा के क्षेत्र में हमारी कितनी स्वाधीनता है? क्या उस राष्ट्र को पूरा स्वतंत्र कहा जा सकता है जो आज भी अपनी सुरक्षा जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है? दूसरों पर निर्भरता क्या एक सच्चे और मजबूत लोकतंत्र के अनुकूल है? आज हमें आत्मनिर्भरता के संकल्प की जरूरत है। इसलिए आज का दिन, ‘आत्मनिर्भरता सप्ताह’ के समापन का दिन नहीं है बल्कि ‘आत्मनिर्भरता के एक नए युग’ की शुरुआत का दिन है। जब हम अपनी स्वाधीनता के 73 बरस पूरे कर रहे हैं तो हमें इतिहास को देखने और उससे सीख लेते हुए भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचने की भी जरूरत है।’ ​​​रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी बड़े बदलाव के लिए उठाया गया कदम भले ही छोटा क्यों न हो, पर उसका महत्त्व हमेशा रहता है जो लंबे समय तक इतिहास में दर्ज़ रहता है। हमारे देश ने सीमित संसाधनों में भी न केवल युद्ध, रक्षा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, विज्ञान और अनुसंधान जैसे कई क्षेत्रों में ऐसे रिकॉर्ड कायम किए हैं, जिनके बारे में पहले हम सोच भी नहीं सकते थे। इसीलिए रक्षा उद्योग को हमने केवल घरेलू आवश्यकता के नजरिए से नहीं देखा है। बल्कि आगे कहीं उन्हें निर्यात करने का भी हमारा सपना है, जो आने वाले समय में इस तरह के सम्मिलित प्रयासों से ही पूरे हो सकेंगे। राजनाथ सिंह ने बताया कि इस पोर्टल पर डीपीएसयू, ओएफबी, एसएचक्यू अपनी उन वस्तुओं को प्रदर्शित कर सकते हैं जो आयात किए गए हैं या आयात करने जा रहे हैं। इससे भारतीय उद्योग अपनी क्षमता के अनुसार या मूल उपकरण निर्माता के साथ संयुक्त उद्यम के माध्यम से डिजाइन, विकसित और निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज लॉन्च हुए इस पोर्टल से विभिन्न प्रकार के आयातित रक्षा आइटम, घटकों, पुर्जों और उपकरणों ​​के स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिलेगा। यह पोर्टल उन मदों की जानकारी मुहैया कराएगा जिनका वर्तमान में डीपीएसयू और ओएफबी आयात करते हैं या आगे करने की योजना है। सेवा मुख्यालय भी आयात की जा रही वस्तुओं के विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत के निधन को दो महीने पूरे, बहन श्वेता ने फैंस से की ग्लोबल प्रेयर में जुड़ने की अपील
    Next Article नेपाल ने तेज किया दार्चुला से टिंकर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण
    shivam kumar

      Related Posts

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026

      हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version