Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अब सीबीआई के घेरे में आई सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती
    Breaking News

    अब सीबीआई के घेरे में आई सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 28, 2020Updated:August 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में शुक्रवार को जांच के 8वें दिन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की तीन टीमें अलग-अलग पूछताछ कर रही हैं। पहली टीम नीरज, सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा से पूछताछ कर रही है तो दूसरी टीम में सीबीआई एसआईटी के एसपी रिया से पूछताछ कर रहे हैं। तीसरी टीम रिया के भाई सौविक से पूछताछ कर रही है। आज ही बाकी गवाहों के संग रिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है। 
     
    सीबीआई एसआईटी के एसपी सुबह पौने 11 बजे से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहे हैं। सीबीआई की एक अन्य टीम सुशांत के कुक नीरज सिंह, दीपेश सावंत, केशव से पूछताछ करने वाली है। आज 8वें दिन सीबीआई इनके पूछताछ में विरोधाभास पाए जाने पर बाकी गवाहों संग रिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। इससे पहले गुरुवार को सीबीआई ने रिया के भाई सौविक चक्रवर्ती से 14 घंटे पूछताछ की थी। गुरुवार को ही रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पूछताछ की थी। ईडी की टीम गुरुवार को सांताक्रुज के वाकोला इलाके में एक्सिस बैंक में ही गई थी और वहां इंद्रजीत के लॉकर खंगाले थे। 
     
    सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत केस में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच तेज हो गई है।ड्रग्स कनेक्शन मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी रिया और उनके भाई सौविक को आज एनसीबी समन भेज सकता है। रिया की कई चैट पब्लिक में वायरल हुई हैं जिससे रिया के ड्रग पैडलर्स संग कनेक्शन की बात सामने आई। एनसीबी की टीम इसी मामले में आज 4 लोगों को पूछताछ के लिए मुंबई कार्यालय में लाई है और उनसे पूछताछ जारी है। 
     
    गुरुवार को रिया चक्रवर्ती ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में खुद पर लगे आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। इस इंटरव्यू पर सभी की नजरें टिकी थीं। सीबीआई की टीम ने भी रिया का यह इंटरव्यू सुना और रिया के जवाबों पर नजर रखी कि वे अपनी सफाई में क्या कह रही हैं। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबूल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा की रिया ने सुशांत को हाईजैक कर रखा था, उसका सुशांत को समाप्त करने इरादा था। अब वो टीवी पर हंसकर इंटरव्यू दे रही हैं, इसलिए तुरंत रिया पर कार्रवाई पर हो। हमें सभी जांच एंजेंसियों पर भरोसा है।
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुहर्रम के जलूसों पर पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article कैंसर है आतंकवाद, दुनिया को मिलकर करनी होगी लड़ाई: जयशंकर
    sonu kumar

      Related Posts

      ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक

      August 11, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार

      August 11, 2025

      सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version