Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हर पाकिस्तानी पर 95 हजार रुपये का कर्ज, नवाज के कार्यकाल में बढ़ा ऋण
    दुनिया

    हर पाकिस्तानी पर 95 हजार रुपये का कर्ज, नवाज के कार्यकाल में बढ़ा ऋण

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान का कुल सार्वजनिक ऋण 18 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये के पार पहुंच गया है और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कार्यकाल में इसमें 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। देश की 19.28 करोड़ की आबादी के हिसाब से प्रत्येक नागरिक पर 94 हजार 727 रुपये का कर्ज है।

    वित्त मंत्रालय ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए नेशनल असेंबली में शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर 2016 तक देश का कर्ज 18 लाख करोड़ 27 अरब के पार पहुंच गया है। वर्ष 2012-13 में यह ऋण 13 लाख करोड़ 48 अरब रुपये था। कुल सार्वजनिक ऋण में सबसे बड़ी बढ़ोतरी घरेलू ऋण में 40 फीसदी हुई है, जो 2013 में 8 लाख करोड़ 68 अरब था।

    जबकि इसी दौरान विदेशी ऋण में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह चार लाख करोड़ 79 अरब से अधिक हो गया है।

    पाकिस्तान के कर्ज में यह बढ़ोतरी ऐसे वक्त हुई है, जब उसने 55 अरब डॉलर के आर्थिक गलियारे के लिए चीन से भारी कर्ज लिया है। चीनी कंपनियों ने भी पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में भी 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। विपक्ष पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था में चीन के लगातार बढ़ते दबदबे को लेकर आशंका जाहिर कर रहा है। विपक्षी सांसदों ने कहा है कि देश एक बार फिर ईस्ट इंडिया कंपनी के युग में पहुंचता जा रहा है।

    वित्त मंत्री इशाक डार ने विपक्ष की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि विकासशील देशों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू और बाहरी ऋण लेने की जरूरत पड़ती है। देश की आबादी और बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे रोका नहीं जा सकता। हालांकि कच्चे तेल,यूरिया के आयात और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कर्ज लेने के सवालों का वह कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक विकास दर 4.7 प्रतिशत पहुंच गई है।

    भारत में हर व्यक्ति पर 40 हजार रुपये का कर्ज
    भारत में मार्च 2016 में कुल सार्वजनिक कर्ज 55.73 लाख करोड़ रुपये था और देश की आबादी 1 अरब 32 करोड़ 68 लाख के करीब थी। इस लिहाज से हर भारतीय पर करीब 40 हजार रुपये का कर्ज है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिस यूनिवर्स आइरिस के बारे में शायद ही आप ये 7 बातें जानते होंगे
    Next Article दक्षिण कोरिया में 200 गायों का कत्ल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पाकिस्तान में जज के सुरक्षा काफिले पर हमला, सिपाही की मौत

    May 31, 2025

    सियोल में चलती मेट्रो ट्रेन में लगी आग, जान बचाकर भागे यात्री, सुरंग से बाहर निकले

    May 31, 2025

    अमेरिका ने चीन पर समझौते के उल्लंघन का आरोप मढ़ा, व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version