Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेगा झारखंड
    रांची

    अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेगा झारखंड

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट झारखंड मोमेंटम को लेकर पूरी सरकार तैयारियों में जुटी है। इसकी सफलता को लेकर राज्य सरकार के सभी विभाग और पूरा प्रशासनिक महकमा तथा सरकारी तंत्र जुटा है। 16-17 फरवरी को होनेवाले समिट के आयोजन में अब 10 से भी कम दिन बचे हैं। सोमवार को पूरी सरकार इसकी तैयारी को लेकर झारखंड मंत्रालय में बैठी। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ तमाम मंत्री, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय समेत तमाम विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव भी शामिल रहे। सभी विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्वयं एक-एक बिंदु पर समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बताया गया कि समिट के दौरान छह सत्रों में सेक्टोरियल सेमिनार होंगे। साथ ही आनेवाले अतिथियों की संभावित सूची भी सीएम को सौंपी गयी। समारोह के दौरान राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था तथा शहर के सौंदर्यीकरण की समीक्षा भी की गयी।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समिट में आनेवाली हस्तियां राज्य की बेहतरीन छवि मन में लेकर जायें। इसके लिए हमें पूरी तरह तैयार रहना है। समिट के बाद निवेश और विकास के अवसर तो बढ़ेंगे ही, साथ ही अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी झारखंड की चमक बिखरेगी।
    झारखंड की नीतियों से निवेशक आकर्षित
    सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा बनायी गयी नीतियों से झारखंड की गरीबी एवं बेरोजगारी दूर होगी। इससे न केवल राज्य मेें पलायन रूकेगा, बल्कि राज्य के आर्थिक संसाधनों का उपयोग लोगों के समुचित विकास में होगा। इन नीतियों से निवेशक भी आकर्षित होकर यहां निवेश करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास तभी होगा, जब कृषि के साथ-साथ उद्योग का भी विकास हो और इस उद्योग में झारखंड के संसाधन (रिसोर्सेस) का उपयोग हो। यहां के रिसोर्स पर आधारित वेल्यू एड प्लांट स्थापित हो।
    निवेश से ही विकास को मिलेगा बल
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि व्यापारी-उद्योगपति के प्रति गलत धारणा न रखें। वह अपनी जमा पूंजी लगाते हैं, लोगों को रोजगार देते हैं। लाभ दिखेगा तभी कोई हमारे यहां निवेश करेगा। निवेश से ही राज्य में सड़क एवं बिजली की ग्रीनफील्ड योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सकता है। यह भी स्पष्ट है कि सड़क और बिजली समाज की उन्नत्ति का प्रतीक है।

    माइंड सेट बदलें, मेक इन झारखंड को बढ़ायें

    सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के पास देश की 40 प्रतिशत खनिज संपदा है। मेहनतकश और योग्य मानव बल हैं। आवश्यकता है मेक इन झारखंड कार्यक्रम को बढ़ावा देने की। इसके लिए हमें बस अपना माइंडसेट बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में झारखंड की छवि बदल रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से न केवल राज्य में निवेश आयेगा, बल्कि यहां से लौट कर जानेवाले प्रतिनिधि राज्य की अच्छी छवि भी साथ ले जायेंगे। हम अपने राज्य की छवि को और बेहतर बनायें, यह सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि टीम झारखंड के कारण ही हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अधिकारी-कर्मचारी समर्पण और जुनून के साथ काम करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य की जनता रघुवर है और मैं उनका दास
    Next Article मोमेंटम झारखंड से बदलने लगी राजधानी की फिजां
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

    May 8, 2025

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version