Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में नौकरियों की बहार लायेगी हेमंत सरकार
    Jharkhand Top News

    झारखंड में नौकरियों की बहार लायेगी हेमंत सरकार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 6, 2020Updated:October 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में हेमंत सरकार नौकरियों की बहार लाने जा रही है। सरकार ने अपने वादे के अनुसार इस दिशा में कदम आगे बढ़ा दिये हैं। इसके तहत सबसे पहले खाली पदों को भरे जाने की तैयारी शुरू हो गयी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इस संदर्भ में सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। यह भी जानकारी मांगी गयी है कि उनके कार्यालय में आरक्षित श्रेणी के हिसाब से कितनी रिक्तियां रह गयी हैं। सरकार को पहले ही विभिन्न विभागों की ओर से 25 हजार से अधिक नियुक्तियों के लिए पत्र मिल चुका है।
    बैकलॉग पर भी ध्यान नियोजन नीति पर भी काम
    कई बार नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षित सीटें जितनी संख्या में निर्धारित होती हैं, उतने अभ्यर्थी सफल नहीं होते। इस प्रकार ये सीटें खाली रह जाती हैं। इन्हें बैकलॉग कहा जाता है। इन पदों पर नियुक्तियों के लिए कोई रोक नहीं है। वहीं, दूसरी ओर सामान्य नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के पूर्व राज्य सरकार स्थानीय नीति और नियोजन नीति को स्पष्ट कर लेना चाहती है। हाल में ही सोनी कुमारी के मामले में नियोजन नीति को झारखंड हाई कोर्ट ने गलत करार दिया था। इसलिए इस मामले में सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इसे लेकर नियोजन नीति पर काम शुरू करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है।
    कर्मचारियों की है कमी
    झारखंड के सभी विभागों को मिलाकर स्वीकृत पदों की संख्या दो लाख 68 हजार 232 है। इनमें एक लाख 91 हजार 689 पदों पर ही अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। बीते वर्ष विभिन्न विभागों में 3359 कर्मचारी रिटायर हो गये। विभाग में कर्मचारियों की कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है और फाइलें अधिक दिनों तक लंबित रह रही हैं। अब सरकार इस कमी को पूरा करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा रही है।

    Hemant government will bring jobs in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCBI घूसखोरी मामले में उषा मार्टिन के एमडी राजीव झंवर के खिलाफ FIR
    Next Article 15 अक्टूबर से क्रमबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version