Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा की ताकत बढ़ी एनडीए में वीआइपी की इंट्री
    Jharkhand Top News

    भाजपा की ताकत बढ़ी एनडीए में वीआइपी की इंट्री

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने के बयान पर लोजपा को चेतावनी देते हुए बिहार भाजपा ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रधानमंत्री पहले भाजपा के नेता हैं और फिर वे देश के पीएम हैं। बिहार चुनाव के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री हैं। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए के चारों घटक दलों यानी भाजपा, जदयू, हम व वीआइपी को छोड़ कोई भी हमारे स्टार प्रचारक की तस्वीर का उपयोग चुनाव में नहीं कर सकता है। एनडीए के अलावा किसी और दल ने पीएम की तस्वीर का उपयोग किया, तो पार्टी मुकदमा भी कर सकती है। बुधवार को एनडीए में वीआइपी की विधिवत इंट्री के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बिहार भाजपा इकाई के नेताओं ने दल छोड़कर जाने वाले नेताओं को भी चेताया। वीआइपी को अपने कोटे की 121 सीट में से 11 सीट और भविष्य में एक विधान पार्षद सीट देने की घोषणा के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे दलों के निशान पर चुनाव लड़ने, एनडीए के खिलाफ काम करने वाले नेताओं का निष्कासन तय है। वीआइपी के एनडीए में आने पर उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही अतिपिछड़ों को सम्मान देती रही है, जबकि राजद और कांग्रेस हमेशा अतिपिछड़ों का अपमान करता रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में 42 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने एक भी अति पिछड़ा को टिकट नहीं दिया था। भाजपा ने 25 सीटें अति पिछड़ों को दिया, जिनमें से 12 जीत कर आये। राजद ने केवल पांच अति पिछड़ों को टिकट दिया। सुशील मोदी ने आगे कहा कि 2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अति पिछड़ा समाज की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में अति पिछड़ा समाज न केवल एकजुट होकर एनडीए के पक्ष में वोट करेगा, बल्कि अति पिछड़ा समाज से आने वाले मुकेश सहनी के अपमान का बदला भी लेगा। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो एनडीए गठबंधन में नहीं है, वो हमारा नहीं है। कोई यह सोच ले कि वह गलती करेगा और हम उसे माफ कर देंगे, तो यह संभव नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी मैदान में जा रहा है। जिसे नीतीश कुमार का नेतृत्व नहीं स्वीकार है, वैसे दल या नेता को एनडीए में कोई जगह नहीं है। भाजपा छोड़ लोजपा से चुनाव लड़ने वाले नेताओं के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों को जल्द ही पार्टी से विधिवत निकाला जायेगा। वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हमने पहली बार जब राजनीति में कदम रखा, तो अति पिछड़ा के बेटे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेहनत की। बीच में भटक कर कुछ समय के लिए दूसरे गठबंधन में चला गया था। उन्होंने महागठबंधन पर आरोप लगाया कि अति पिछड़ा के बेटे के पीठ में खंजर भोंका पर एनडीए ने मल्लाह को मरहम लगाया। महागठबंधन में मेरे बल पर सरकार बनती, इसलिए डिप्टी सीएम का पद मांगा था।

    BJP's strength increased VIP entry in NDA
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूं ही पाला नहीं बदला है दिग्गज राजेंद्र सिंह ने
    Next Article अनूप सिंह होंगे बेरमो से कांग्रेस के उम्मीदवार!
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में SIR अभियान तेज, सुबह 6 बजे घर-घर पहुंचेंगे BLO

      July 5, 2026

      गढ़वा में पुलिस का बड़ा एक्शन, अर्धनिर्मित मकान में हो रही गांजा की खेती का भंडाफोड़

      July 5, 2026

      नियम तोड़ने वाले पब-बार पर छापेमारी, लाइसेंस और संचालन व्यवस्था की हुई जांच

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 35 लाख की साइबर ठगी
      • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच तेज, जेल में 5 आरोपियों से शुरू हुई पूछताछ
      • वाराणसी: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने रुकवाया ‘मेडलियन ज्वेलर्स’ का कार्यक्रम
      • 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान
      • प्रयागराज में सीएम योगी का मेगा इवेंट: 6 जुलाई को करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version