Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»महागठबंधन के लिए प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार
    Jharkhand Top News

    महागठबंधन के लिए प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने गुरुवार को साफ कर दिया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कन्हैया कुमार महागठबंधन के चुनावी अभियान में शरीक होंगे। इस घोषणा के बाद साफ हो गया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव और कन्हैया कुमार एक मंच पर साथ दिख सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में राजद का भाकपा से गठबंधन नहीं हुआ था। बेगूसराय में कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद के उम्मीदवार भी मैदान में थे। पार्टी ने कहा कि वामदल, कांग्रेस और राजद के बीच आपसी एकता बन चुकी है। इस एकता में दरार डालने की कोशिश भाजपा, आरएसएस और अन्य सांप्रदायिक संगठन कर रहे हैं। एनडीए के इस षड्यंत्र का मजबूती से प्रतिकार करने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि महागठबंधन के सभी घटक दल साथ हैं। एआइएसएफ समेत सभी छात्र संगठन भी महागठबंधन के पक्ष में हैं। उसका सभी वामदलों, कांग्रेस और राजद से पूर्ण तालमेल है। माले समेत महागठबंधन में शामिल किसी भी दल से कोई मनमुटाव नहीं है। इस संबंध में एनडीए दुष्प्रचार कर रहा है, जिसे जनता पहचान चुकी है। भाकपा ने कहा है कि पार्टी चुनाव में अपने सारे निर्णय महागठबंधन के संयुक्त भलाई को लेकर ही करती है। पार्टी मानती है कि उसकी लड़ाई सिर्फ भाजपा, एनडीए से है और वह जनता के लिए व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। यहां किसी भी नेता विशेष को अलग से प्रमुखता नहीं दी जा रही है और न उसका अलग से पोस्टर-बैनर बनाया जा रहा है। सहयोगी किसी भी दल के पोस्टर-बैनर से अन्य दलों को कोई परेशानी नहीं है।
    माकपा ने अपनी चार सीटें घोषित की
    दूसरी तरफ सीपीएम ने अपनी चार सीटों के उम्मीदवारों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कहा है कि राज्य कमिटी ने धर्मनिरपेक्ष मतों में बिखराव रोकने और भाजपा-जदयू के जनतंत्र विरोधी गठबंधन को पराजित करने के लिए राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सीटों के तालमेल के आधार पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी ने समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से अजय कुमार, सारण के मांझी से सत्येंद्र यादव, बेगूसराय के मटिहानी से राजेंद्र प्रसाद सिंह और पूर्वी चंपारण के पीपरा से राजमंगल प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    Kanhaiya Kumar will campaign for the grand alliance
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीढ़ियों के अवसान-उदय का गवाह बनेगा बिहार चुनाव
    Next Article बिहार में ओवैसी की पार्टी के साथ मिल कर लड़ेंगे कुशवाहा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version