रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के शीघ्र स्वस्थ होकर जनता की सेवा में जुटने की उम्मीद जतायी है। शनिवार को सीएम मेडिका में शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य का हालचाल लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे। मुख्यमंत्री ने मेडिकल टीम को शिक्षा मंत्री के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने चिकित्सकों से मंत्री की कुशलता जानी है। शिक्षा मंत्री 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। फिलहाल उन्हें सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है, लेकिन वह बातचीत कर रहे हैं। सीएम ने बताया कि मंत्री को बाहर ले जाने का प्रयास हुआ था, लेकिन चिकित्सकों ने अभी बाहर ले जाने की सलाह नहीं दी है।
स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी पर सवाल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। शनिवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा, गरीबों, वंचितों और आदिवासियों की आवाज उठाने वाले 83 वर्षीय वृद्ध स्टेन स्वामी को गिरफ्तार कर केंद्र की भाजपा सरकार क्या संदेश देना चाहती है? सीएम ने कहा, अपने विरोध की हर आवाज को दबाने की ये कैसी जिद?
शिक्षा मंत्री जल्द स्वस्थ होकर जनता की सेवा में जुटेंगे : हेमंत
Previous ArticleMS धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ायी गयी
Next Article कृषि कानूनों पर झामुमो-भाजपा में रार
Related Posts
Add A Comment