Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»केंद्र कर रहा सौतेला व्यवहार : हेमंत
    Jharkhand Top News

    केंद्र कर रहा सौतेला व्यवहार : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    जैना मोड़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तेवर बुधवार को कड़े थे। उन्होंने केंद्र पर जमकर भड़ास निकाली। सीएम ने सीधा आरोप लगाया कि केंद्र झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। डीवीसी के बकाये का भुगतान सीधे करने का आदेश दे दिया। यह स्थिति पूर्व की सरकार के कारण उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि अब झारखंड केंद्र के भरोसे नहीं रहेगा। हम केंद्र के मोहताज नहीं हैं। अपने पैरों पर खड़े होंगे। केंद्र से दो-दो हाथ भी करना पड़े, तो हम पीछे हटनेवाले नहीं हैं। सीएम ने जरीडीह में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के नामांकन के बाद आयोजित चुनावी सभा में बोलते हुए ये बातें कहीं। हाइस्कूल के मैदान में आयोजित सभा में भारी भीड़ उमड़ी। कोविड-19 के कारण जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया।
    इस सभा के साथ ही बेरमो विधानसभा क्षेत्र में सीएम ने चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राजेंद्र प्रसाद सिंह के बड़े बेटे जयमंगल उर्फ अनुप सिंह आपके बीच में हैं। यह सच है कि उनके नाम पर गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में हमने मुहर लगायी, लेकिन आवाज बेरमो से आयी थी। आपको तय करना है कि राजेंद्र सिंह जैसा प्रतिनिधि चाहिए या झूठे वादे करनेवाले। उन्होंने कहा कि सिर्फ यही सरकार है, जो झारखंडियों की बात कर रही है। बकौल सीएम, राजेंद्र बाबू भी अब अमर रहेंगे। जिस तरह से सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा को हम याद करते हैं, उसी तरह से राजेंद्र बाबू को भी याद किया जायेगा। यह चुनाव कोई खुशी का चुनाव नहीं है। राजेंद्र सिंह के निधन के बाद सीट खाली हुई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि उनके पुत्र को जिता कर उनके काम को पूरा करने का मौका सरकार को दें।
    सीएम ने कहा कि अभी बहुत मंच सजेंगे और बहुत सारे लोग भी आयेंगे। उन्होंने भाजपा पर देश में कोरोना फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, डबल इंजन की सरकार में सिर्फ इंजन था, बोगी थी ही नहीं। डबल इंजन की सरकार पूरे देश को चट कर गयी। सीएम ने कहा कि कोयला खदानों को केंद्र बेचना चाह रही थी, हमने इसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिये, जो गलत साबित हो रहे हैं। लोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है। हम यहां के नौजवानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सीएम ने कहा कि थोड़ा धैर्य रखें। जल्द निर्णय होगा। सात माह के कार्यकाल में पांच माह तो कोरोना में गुजर गया। राज्य बने 19 साल हो गये। जिनके हाथ में सत्ता थी, उन्होंने सपना पूरा नहीं किया। सच तो यह है कि उन्होंने कभी सपना देखा ही नहीं था। राजेंद्र सिंह को अलग राज्य का हिमायती बताते हुए सीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के पक्ष में वोट डालें।
    ये रहे उपस्थित
    चुनावी सभा को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कुमार जयमंगल सिंह, कुमार गौरव और स्व. राजेंद्र सिंह की पत्नी रीना सिंह ने भी संबोधित किया। मंच पर विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, प्रदीप यादव, ममता देवी, पूर्णिमा सिंह समेत कई नेता उपस्थित थे।

    Center is acting half-hearted: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेरमो में अनुप सिंह और बाटुल ने किया नामांकन
    Next Article ​’मिसाइल मैन’ ने भारत को एयरोस्पेस में दिलाई बढ़त
    azad sipahi desk

      Related Posts

      खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप

      June 19, 2025

      झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला

      June 19, 2025

      भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version