Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अब झारखंड में दौड़ेगी विकास की गाड़ी : डॉ रामेश्वर उरांव
    Jharkhand Top News

    अब झारखंड में दौड़ेगी विकास की गाड़ी : डॉ रामेश्वर उरांव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। झारखंड प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन ने सत्ता संभाली है, तो पिछली सरकार से खजाना खाली मिला। इसके बाद राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के माध्यम से विकास के काम शुरू किये, लेकिन अचानक 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी पर आये और बिना सोचे-समझे लॉकडाउन की घोषणा कर दी।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण लोग पैदल चलकर, साइकिल, मोटरसाइकिल, आॅटो से अपने घरों की ओर से लौटने लगे। झारखंड सरकार की ओर से वापस लौटने वाले हर प्रवासी कामगारों को मदद पहुंचायी गयी। झारखंड देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने हवाई जहाज से प्रवासी कामगारों को वापस लाने की दिशा में पहल की। स्पेशल ट्रेन से सबसे पहले झारखंड के प्रवासी कामगारों को वापस लाया गया।
    संथाल परगना के विभिन्न इलाकों में सामूहिक दुष्कर्म और महिलाओं की हत्या के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। कार्रवाई से पीड़िता के परिजन और अभिभावक भी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के हाथरस में क्या हुआ, पहले पीड़िता का केस दर्ज किया गया, बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और फिर पीड़िता का समुचित इलाज नहीं हुआ और मौत हो जाने के बाद परिजनों से बिना पूछे अंत्येष्टि कर दी गयी। उन्होंने कहा कि वे भी पुलिस अधिकारी रहे हैं। पुलिस के समक्ष दो जिम्मेवारियां रहती हैं। पहला तो घटनाओं पर अंकुश लगाया जाये और यदि घटनाएं घट जायें, तो त्वरित कार्रवाई हो। इन मामलों में भले ही घटनाओं को होने से रोका नहीं जा सका, लेकिन कार्रवाई हुई है। बताया कि कोरोना संक्रमण काल में झारखंड का राजस्व लगभग शून्य हो गया था, लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है, राजस्व संग्रहण के काम में तेजी आयी है। अब विकास के कार्यों में भी तेजी आयेगी।
    बेरोजगारी भत्ता हर हाल में देंगे
    एक सवाल पर डॉ उरांव ने कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था। इस बीच वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण राजस्व संग्रहण में आयी कमी के कारण थोड़ी कठिनाई हुई है। खजाना की स्थिति में सुधार होने पर इस वादे को भी पूरा किया जायेगा।
    झामुमो-कांग्रेस गठबंधन एकजुट : आलमगीर
    कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि दोनों ही सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा की हमेशा यह कोशिश रहती है कि सरकार को अस्थिर कर लोकतंत्र का अपमान किया जा सके, लेकिन झारखंड में गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है और आने वाले समय में भी भाजपा का मंसूबा सफल नहीं होगा।
    किसानों की कर्जमाफी के लिए 2000 करोड़: बादल
    कृषि मंत्री बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। इसके लिए बजट में 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, सैद्धांतिक मंजूरी भी राज्य सरकार द्वारा प्रदान कर दी गयी है। अधिक से अधिक किसानों को इसका फायदा मिल सके। इस दिशा में कार्रवाई हो रही है। सरकार अपने संसाधनों से कर्जमाफी का वादा पूरा करेगी।

    Now the train of development will run in Jharkhand: Dr. Rameshwar Oraon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के झांसे में नहीं आयेंगे आदिवासी: बंधु
    Next Article गठबंधन सरकार में ठप है विकास का काम: चंद्रप्रकाश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version