Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीआरपीएफ के कमांडेंट ने कहा, ऐसे कैसे चलेगा अभियान
    Jharkhand Top News

    सीआरपीएफ के कमांडेंट ने कहा, ऐसे कैसे चलेगा अभियान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सलाहकार पूर्व आइपीएस अधिकारी के विजय कुमार अभी कुछ दिन पहले झारखंड के दौरे पर आये थे। उन्होंने यहां कई अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। उनसे मिलनेवालों में सीआरपीएफ के पूर्व सहायक कमांडेंट शंभु प्रसाद विश्वास भी थे। यह वही विश्वास हैं, जिन पर चाईबासा में फर्जी नक्सली मुठभेड़ की अगुवाई करने का आरोप है। दस साल पहले उन्होंने निर्दोष युवक मंगल होनहांगा को मारकर उसे नक्सली बता दिया था। इस मामले का अनुसंधान सीआइडी कर रही है। उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी है। जिस समय की यह घटना है, उस समय के विजय कुमार सीआरपीएफ के डीजी हुआ करते थे।
    घिघियाने लगे सहायक कमांडेंट
    के विजय कुमार से मिलकर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विश्वास घिघियाने लगे। उसने शिकायत की कि यह स्थिति रही, तो झारखंड में अभियान चलाना मुश्किल होगा। यहां तो पुलिस मुकदमा कर रही है। विश्वास का कहना था कि घटना के लिए सिर्फ वही दोषी नहीं है। जिस समय विश्वास झारखंड पुलिस के अधिकारियों पर आरोप लगा रहे थे, उस समय पुलिस मुख्यालय में कई सीनियर अधिकारी भी थे। के विजय कुमार ने झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों की ओर सवालिया नजरों से देखा और जानने की कोशिश की थी कि यह मामला क्या है।
    क्या कर सकता है केंद्र
    विश्वास केंद्र सरकार के अधिकारी हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति सीआरपीएफ मुख्यालय को देनी होगी। मंगल होनहांगा मुठभेड़ कांड का अनुसंधान सीआइडी कर रही है। इसमें विश्वास के विरुद्ध कई पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं।
    बिहार में जेल जा चुके हैं एक कमांडेंट
    बिहार में सीआरपीएफ के कमांडेंट को उस समय जेल भेज दिया गया था, जब उनकी नक्सलियों से बातचीत रिकॉर्ड हो गयी थी। उस समय भी सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने काफी हंगामा किया था। कमांडेंट पुलिस की सूचना नक्सलियों को लीक करते थे। उनका नाम एस यादव था। बिहार पुलिस ने सीआरपीएफ के आला अधिकारियों की कोई बात नहीं सुनी। एफआइआर करके उसे जेल भेज दिया था। झारखंड में तो यह फर्जी मुठभेड़ का मामला है। इस तरह के कई मामले हैं। यहां कोहराम मचा है। फर्जी मुठभेड़ के सबसे अधिक मामले झारखंड में ही हैं।

    CRPF Commandant said how will the campaign run like this
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकई योजनाओं को धरातल पर उतारा: योगेश्वर बाटुल
    Next Article हम विकास को गति दे रहे, केंद्र रोड़े अटका रहा : सीएम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा

      August 11, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version