Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लोहरदगा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, तीन जवान घायल
    Jharkhand Top News

    लोहरदगा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, तीन जवान घायल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान माओवादियों ने आइइडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें तीन जवान घायल हो गये। इनको बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है।
    एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। एसपी प्रियंका मीणा भी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं। मुठभेड़ के करीब एक घंटे बाद तक हवलदार कृष्णा उरांव गायब पाया गया था, लेकिन बाद में वह सुरक्षित थाने पहुंच गया। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों में अंजनी कुमार पांडे सैफ के जवान हैं। उनके सीने में गोली लगी है, जबकि उपेंद्र को जांघ में गोली लगी है। सात जवान शाहीघाट में गश्त के लिए गये हुए थे। वहां पहाड़ के पास माओवादियों का दस्ता मौजूद था। पुलिस बल को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब आधा घंटा तक गोली चली। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से आइइडी के धमाके किये गये। ग्रेनेड के इस्तेमाल की भी सूचना है। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ को भी मौके पर भेजा गया। इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
    डीजीपी एमवी राव ने जाना घायल जवानों का हाल
    इधर डीजीपी एमवी राव, एडीजी मुरारी लाल मीणा, आइजी प्रशांत कुमार, रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और सिटी एसपी सौरभ घायल जवानों का हालचाल लेने मेडिका अस्पताल पहुंचे। डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों ने डॉक्टरों से जवानों की स्थिति की जानकारी ली।

    Police-Naxalite encounter in Lohardaga three soldiers injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने सुखदेव भगत को पार्टी से निकाला
    Next Article सरना कोड लागू करने की सिफारिश करेंगे : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version