Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोयला हमारा-बिजली बांग्लादेश को, नहीं चलेगा : हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    कोयला हमारा-बिजली बांग्लादेश को, नहीं चलेगा : हेमंत सोरेन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जावेद अख्तर
    दुमका (आजाद सिपाही)। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर चुन-चुन कर प्रहार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने झारखंड के हित की बात भी कही और अपनी सरकार के काम का हिसाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला हमारा और बिजली बांग्लादेश को, यह नहीं होने दिया जायेगा। उनका इशारा गोड्डा में बन रहे अडाणी के बिजली संयंत्र की ओर था। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गुजरात और छत्तीसगढ़ के नेताओं को वापस जाना पड़ेगा। झारखंड पर झारखंडी जनता ही शासन करेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने गोलबंदा, बुमरो और मसलिया में कई जनसभाओं को संबोधित किया।
    आदिवासी विरोधी काम कर रही थी पूर्व की सरकार
    हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार आदिवासी विरोधी काम कर रही थी। अपने इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सीएनटी-एसपीटी एक्ट को खत्म करना चाहती थी। झामुमो के प्रबल विरोध के बाद राज्य सरकार को अपना आदेश वापस लेना पड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों की जमीन व्यापारियों को देना चाहती थी।
    आदिवासियों को सरना कोड पर ठगा गया
    हेमंत ने कहा कि सरना कोड को लेकर भाजपा की सरकारों ने लोगों को ठगा है, लेकिन इस बार की जनगणना में राज्य सरकार यहां के आदिवासी समाज के हित में सरना धर्म कोड लागू करने के लिए ठोस पहल करेगी।
    केंद्र पर भी साधा निशाना
    हेमंत ने कहा कि राज्य सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए कदम बढ़ा रही है, लेकिन केंद्र सरकार से जो सहयोग मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। केंद्र की सरकार निजीकरण पर जोर देकर बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका विरोध करेगा। दुमका के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भी सभा को संबोधित किया। इसके पहले कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की मजबूत सरकार तेजी से कम कर रही है। संताल के विकास के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
    भाजपा का चेहरा तीन माह में बदल जायेगा
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि अगले तीन महीने में भाजपा का चेहरा बदल जायेगा। उन्होंने यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तीन महीने में भाजपा की सरकार बनने का दावा करने संबंधी बयान के संदर्भ में कही। हेमंत ने कहा कि बिहार से जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार वहां से जदयू-भाजपा की विदाई तय है। झारखंड में भगवा पार्टी लगातार पिछड़ रही है। मध्यप्रदेश में भी उसकी हालत पतली है।

    Coal-our-electricity to Bangladesh will not work: Hemant Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपक प्रकाश के खिलाफ दुमका थाने में केस दर्ज
    Next Article आदिवासियों की आवाज बन कर उभरे हैं हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत

      November 9, 2026

      टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क

      November 9, 2026

      अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version