महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के लिए IPL का 13वां सीजन सबसे खराब रहा। टीम लीग के इतिहास में पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी और पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर काबिज है। सीएसके ने अब तक मुंबई इंडियंस (4 बार) के बाद सबसे ज्यादा 3 बार आईपीएल खिताब जीता है।
चेन्नई के नाम सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस दौरान टीम तीन बार (2018, 2011, 2010) चैम्पियन भी रही है। हालांकि, इस बार टीम ने 14 में से सिर्फ 6 मुकाबले जीते हैं। टीम के इस खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार कप्तान धोनी और टीम मैनेजमेंट को माना जा रहा है।