लखनऊ : लखनऊ के हजरतगंज थाने में शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. ये एफआईआर मुनव्वर राणा के उस बयान को लेकर दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में हुई हत्याओं को सही करार दिया था. FIR में इस बयान को वैमनस्यता बढ़ाने वाला बताया गया है. पुलिस के मुताबिक मुनव्वर राणा के द्वारा दिया गया बयान सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है जिसकी वजह उनके खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है. शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ दर्ज FIR में कहा गया है कि फ्रांस में कार्टून विवाद पर हत्याओं को सही ठहराने का उनका सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है. पुलिस ने कहा है कि ये बयान समुदायों को बीच वैमनस्यता फैलाने वाला, सामाजिक सौहार्द्र पर विपरित प्रभाव डालने वाला है और इससे लोक शांति भंग होने की आशंका है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

