Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुमका और बेरमो में भाजपा को जनता ने नकारा : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Jharkhand Top News

    दुमका और बेरमो में भाजपा को जनता ने नकारा : सुप्रियो भट्टाचार्य

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झूठ और फरेब जहां समाप्त होता है, वहीं से लोकतंत्र मजबूत होता है। बेरमो और दुमका में भाजपा के नेताओं ने भ्रम फैलाने की कोशिश की, पर जनता ने उन्हें नकार दिया। भाजपा का झूठ धरा का धरा रह गया। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि दुमका और बेरमो में तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में लगे रहे। उन्होंने उपचुनाव में सरकार के दस महीने के परफॉरमेंस का हिसाब मांगा। जबकि सरकार के दस महीने के कार्यकाल में सात महीने कोरोना से ही जूझने मेें खत्म हो गये। उन्होंने एक काम गिनाने को कहा और हमने 36 कार्यों की फेहरिस्त दी। अंडमान-निकोबार और लेह से मजदूरों को सरकार एयरलिफ्ट कराकर लायी। इसके बाद उन्हें रजिस्टर्ड करके रोजगार दिलाया। यह साफ करता है कि राज्य सरकार की इच्छाशक्ति क्या है और सरकार कितनी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन बुधवार का दिन अभूतपूर्व है। बुधवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार आदिवासी-सरना धर्म कोड पर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजेगी। दुमका और बेरमो का फैसला आदिवासी-सरना धर्मकोड पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि केंद्र में छह वर्षों से भाजपा की सरकार है।
    सरकार में आदिवासी मंत्रालय झारखंड के पास ही रहा, पर आदिवासियों के हित में काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुमका और बेरमो में मीडिया ने सही दिखाया और सही संदेश दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दुमका और बेरमो में उपचुनाव महागठबंधन के लिए कोई लिटमस टेस्ट नहीं था। पहले भी ये सीटें हमारे पास थीं और अब जनता ने फिर से हमें आशीर्वाद दिया है। इससे यह साफ हो गया है कि भाजपा का भ्रम अब फैलनेवाला नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होनेवाले चुनावों में भी जनता का जनादेश हमें मिलेगा। बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो के प्रदर्शन पर सुप्रियो ने कहा कि अभी वहां पार्टी को और परीक्षाएं देनी हैं।
    कहा कि हमारे पास साधन कम थे और संगठन के बल पर हम चुनाव लड़े थे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। चुनाव में जो राजनीतिक दगाबाजी एनडीए के भीतर हुई है, उससे बिहार चुनाव के बाद जदयू को भी भाजपा खोने जा रही है। शिवसेना और अकाली दल तो पहले ही उसका साथ छोड़ चुके हैं। उपचुनाव में महागठबंधन की जीत तय करने के लिए उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया।

    Public rejects BJP in Dumka and Bermo: Supriyo Bhattacharya
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में स्पाइस बोर्ड का कार्यालय खोला जाये : संजय सेठ
    Next Article उपचुनाव में जनता ने बदलाव के लिए वोट किया : दीपक प्रकाश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      UCC पर जदयू में अलग-अलग सुर, 18 सितंबर की बैठक से साफ होगा नीतीश कुमार की पार्टी का रुख

      September 16, 2026

      बिरसा चौक में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और महिलाओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

      September 16, 2026

      FJCCI चुनाव परिणाम पर विवाद गहराया, चार विजेताओं को अयोग्य घोषित करने की मांग

      September 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • UCC पर जदयू में अलग-अलग सुर, 18 सितंबर की बैठक से साफ होगा नीतीश कुमार की पार्टी का रुख
      • झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला
      • बिहार में बाढ़ पीड़ितों के खातों में भेजी गई 7-7 हजार की सहायता राशि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए एक हफ्ते में छूटे हुए नाम जोड़ने के निर्देश
      • अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब
      • बिरसा चौक में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और महिलाओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version