Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिल्ली में ‘आपात’ श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता, सोमवार तक सुधार आने की उम्मीद
    Top Story

    दिल्ली में ‘आपात’ श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता, सोमवार तक सुधार आने की उम्मीद

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ”आपात” स्थिति में पहुंच गया. पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण बनी धुंध आसमान में छाई रही और उसकी तीखी गंध वातावरण में महसूस हुई.

    शनिवार शाम वायु गुणवत्ता ”अति गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई थी:
    शनिवार शाम वायु गुणवत्ता ”अति गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई थी. इस दिन दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 2.5 कणों में पराली जलाने की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत थी, लेकिन पटाखों से निकलने वाले धुएं और हवा की मंद गति से हालात और बिगड़ गए. दिल्ली-एनसीआर में सुबह छह बजे पीएम 2.5 कणों का स्तर 396 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था. जबकि इनका आपात स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है और सुरक्षित स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है.

    सुबह छह बजे पीएम-10 का स्तर 543 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज:
    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह छह बजे पीएम-10 का स्तर 543 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया जबकि इसका आपात स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है और 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर का स्तर भारत में सुरक्षित माना जाता है.

    शनिवार रात दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर पटाखे चलाए गए:
    ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के मुताबिक 48 घंटे से अधिक समय तक पीएम 2.5 कणों का स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से अधिक तथा पीएम 10 का स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से अधिक बना रहता है तो वायु गुणवत्ता ”अति गंभीर से अधिक” तथा ”आपात” श्रेणी में मानी जाती है. शनिवार रात दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर पटाखे चलाए गए. दिल्ली में पुलिस ने शनिवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 638 किलोग्राम पटाखे बरामद किए.

    रविवार सुबह नौ बजे एक्यूआई का स्तर 465 दर्ज किया गया:
    दिल्ली में शनिवार शाम चार बजे एक्यूआई 414 दर्ज किया गया, रात दस बजे तक यह 454 पर पहुंच गया तथा रविवार सुबह नौ बजे एक्यूआई का स्तर 465 दर्ज किया गया. पड़ोसी शहरों में भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. फरीदाबाद में एक्यूआई का स्तर 438, गाजियाबाद में 483, ग्रेटर नोएडा में 439, गुड़गांव में 424 और नोएडा में 466 दर्ज किया गया.

    पिछले वर्ष दीपावली पर 24 घंटे का औसत एक्यूआई 337 था:
    पिछले वर्ष दीपावली 27 अक्टूबर को थी और तब 24 घंटे का औसत एक्यूआई 337 था. अगले दो दिन यह 368 और 400 था. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि नए बने पश्चिमी विक्षोभ से रविवार और सोमवार को हवा की गति बढ़ सकती है और हवा की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है. उसने बताया कि रविवार को हल्की बारिश हो सकती है. विभाग के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी.के. सोनी ने कहा कि पूर्वी-दक्षिणपूर्वी हवा के तेज चलने से प्रदूषक तत्व तितर बितर होंगे और सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार आ सकता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात : डाकोर के इतिहास में पहली बार नए साल में सुबह नहीं खुलेंगे मंदिर के द्वार
    Next Article दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर अमित शाह आज करेंगे समीक्षा बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार

      July 9, 2026

      सीवान में बालू-शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, कुख्यात प्रकाश उपाध्याय समेत 4 गिरफ्तार

      July 9, 2026

      रांची के चर्चित बिल्डर के बॉडीगार्ड को लगी खुद की गोली, AK-47 से मिसफायर

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
      • भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते
      • 100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद
      • भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी
      • बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version