रांची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में अलग झारखंड राज्य का गठन करने वाले स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जल-जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा देश उनकी जयंती मना रहा है। अंग्रेजों के खिलाफ और सामाजिक समता के पक्ष में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान सराहनीय है। उन्होंने आदिवासियों की अस्मिता और आत्मसम्मान के लिए जो योगदान दिया, उसे देश कभी भुला नहीं सकता। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का सबसे बड़ा योगदान था। नये राज्य के गठन की राह में कई सियासी पेंच के बावजूद हर तरह के राजनीतिक विरोध का सामना करते हुए उन्होंने झारखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। उन्होंने झारखंड का गठन पिछड़े, आदिवासी और वंचित जनजातीय समुदाय के लिए किया और इसके लिए अलग से जनजातीय मामलों का मंत्रालय भी बनाया। दोनों नेताओं ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता को राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा जयंती की शुभकामनाएं दी।
भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : बाबूलाल
Previous Articleझारखंड के पुलिसकर्मियों को मिला राज्यपाल और मुख्यमंत्री पदक
Next Article हम बनायेंगे भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड : हेमंत
Related Posts
Add A Comment