Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
    Jharkhand Top News

    बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। यौन शोषण मामले में आरोपी बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की जमानत याचिका रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गयी है। इसमें प्रार्थी पीड़िता की ओर से ढुल्लू महतो के आपराधिक इतिहास को आधार बनाया गया है। पीड़िता के अधिवक्ता निर्मल कुमार अंबष्ठ ने आरोप लगाया है कि ढुल्लू महतो आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। यौन शोषण मामले में अभी जांच शुरुआती स्थिति में है, मामले में चार्जशीट भी बहुत मुश्किल से दायर की गयी है। अभी तक कई केस में वह गवाहों को प्रभावित करते आ रहे हैं। दुल्लू महतो की ओर से अपनी ही पिटिशन में बताया गया है कि उनके खिलाफ 35 केस हैं, इनमें से 33 केस में या तो वह बरी हो गये हैं, या केस खत्म हो गया है। इससे पता चलता है कि जेल से बाहर रहने पर वह केस को मैनेज करते हैं। ढुल्लू के खिलाफ आइपीसी की धारा 307, 302 का भी मामला दर्ज हुआ था। फिर कैसे इन मामलों से वह बरी हो जा रहे हैं। 30 जुलाई को उन्हें हाइकोर्ट से जमानत मिली है। हाइकोर्ट के द्वारा दिये गये जमानत आदेश को सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने चुनौती दी है।

    35 मामले दर्ज हो चुके हैं विधायक पर

    याचिका में कहा गया है कि विधायक ढुल्लू महतो का बाघमारा क्षेत्र में दबदबा है। उनके खिलाफ 35 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, लेकिन अधिकतर मामलों में वह बरी हो गये हैं या फिर उन मामलों में गवाही दर्ज नहीं हो पा रही है। ऐसे में यौन शोषण मामले में निष्पक्ष ट्रायल होने की उम्मीद नहीं है। विधायक जेल से बाहर हैं और इस मामले में वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में एक साल लग गये। ऐसे में उनकी जमानत को रद्द किया जाये।

    विधायक पर यौन शोषण का लगा है आरोप

    कतरास की एक नेत्री ने विधायक ढुल्लू महतो पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हाइकोर्ट के निर्देश पर इनके खिलाफ घटना के एक साल बाद प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उन्हें जेल जाना पड़ा था। इसके बाद झारखंड हाइकोर्ट ने जुलाई 2020 में उन्हें जमानत प्रदान कर दी। इसी के खिलाफ पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है।

    The Supreme Court challenged the bail of Baghmara MLA Dhullu Mahato
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिना पतवार की नाव हो गयी है झारखंड कांग्रेस!
    Next Article पुलिस और पीएलएफआइ नक्सलियों के बीच मुठभेड़
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version