Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कौन है अरुण साव, धुन के कर रहा है कोयले की तस्करी
    Jharkhand Top News

    कौन है अरुण साव, धुन के कर रहा है कोयले की तस्करी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। (आजाद सिपाही) । कोयला तस्करी में एक नया नाम उभर कर सामने आया है, अरुण साव का। यह नाम इन दिनों पुलिस अधिकारियों की जुबान पर भी है। उसने नया कारोबार शुरू किया है, वह भी कोयला तस्करी का। रांची का रहनेवाला बताया जाता है, लेकिन धंधा कोयलांचल में करता है। झारखंड के कई पुलिस अधिकारी उसके सीधे संपर्क में हैं। वह जहां से चाहता है, वहीं से तस्करी शुरू कर देता है। अभी उसका पूरा धंधा बड़कागांव थाना क्षेत्र में चल रहा है। कोयला से जुड़े कारोबारी बताते हैं कि अरुण की सेटिंग ऊपर तक है। लोग उसे कई अलग-अलग नाम से जानते हैं। बड़कागांव के नापोखुर्द पंचायत के इंदिरा जंगल से अवैध कोयला खनन कर हर दिन 30 से 40 ट्रैक्टर जोभिया से तलस्वार पलांडू होते हुए झिकझोर, लहरसा में जमा कराता है। खेल यहीं से शुरू होता है।
    ट्रैक्टर से यहां अनलोड कराये गये अवैध कोयले को हाइवा और डंफर में लोड कर पिठोरिया और बुढ़मू इलाके में लाया जाता है।

    अवैध कोयला लदे हाइवा और डंफर दिन-रात इस धंधे में लगा दिये गये हैं। अरुण का कारोबार सिर्फ यहीं तक सिमटा नहीं है। धनबाद, गिरिडीह के कुछ इलाके और जामताड़ा तक धंधा फलफूल रहा है। इसकी धमक इतनी है कि अगर कोई इसके अवैध कोयला लदे ट्रक को रोकता है, तो उसका तबादला कराने की धमकी देता है। धनबाद से भी कोयले की तस्करी शुरू कर दी गयी है, जो गिरिडीह के रास्ते बनारस की मंडियों तक पहुंच रहा है। कोयला तस्करी के लिए अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कोड भी जारी किये गये हैं। अगर कहीं कोई पुलिस रोकती है, तो ड्राइवर कोडवाला नोट दिखा कर निकल जाता है। कोयला तस्करी का कारोबार संगठित तरीके से फल-फूल रहा है। इस अवैध कारोबार का बड़ा हिस्सा अधिकारियों तक पहुंच रहा है। यही वजह है कि जब ग्रामीण पुलिस अधिकारियों को तस्करी की सूचना देते हैं, तो उन्हें जवाब सुनने को मिलता है कि आपको कोई और काम नहीं है क्या, दुबारा फोन मत कीजियेगा।

    smuggling coal to the tune Who is Arun Sav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइकिल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना शीघ्र हो : हेमंत
    Next Article ऑस्ट्रेलिया ने वैक्सीन लेने वालों में HIV एंटीबॉडी बनने के बाद ट्रायल रोका
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version