रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि राज्य सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है। दीपक प्रकाश ने शनिवार को रणधीर सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। उनके साथ विधायक भानुप्रताप शाही और प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूल गयी है। सरकार आती-जाती रहती है, परंतु लोकतांत्रिक मर्यादाएं बची रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रणधीर सिंह एक जनप्रतिनिधि हैं। जनता ने उन्हें सदन में भेजा है। सम्मानजनक आवास का आवंटन उनका संवैधानिक हक है, परंतु सरकार जन प्रतिनिधियों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई करवा रही है। उन्होंने सरकार से ऐसी कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

