Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चंदवा में सबजोनल कमांडर ढेर
    Jharkhand Top News

    चंदवा में सबजोनल कमांडर ढेर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अनीश कुमार पाठक
    चंदवा। चंदवा प्रखंड की सेरक पंचायत के निद्रा पहाड़ में बुधवार सुबह 9.30 बजे हुई मुठभेड़ में सबजोनल कमांडर दीपक यादव (कसमार, हेरहंज ) मारा गया। उसके पास से एक एके-47 रायफल भी बरामद हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर की टीम द्वारा छापामारी अभियान सेरक के निद्रा पहाड़ में चलाया गया। इसी बीच पुलिस को देख कर उग्रवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इधर, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें सबजोनल कमांडर दीपक यादव मारा गया। दीपक के दाहिने पैर, छाती और दाहिनी आंख में गोली लगी। उसके पास से नक्सली साहित्य और कुछ जरूरत की सामग्री भी मिली। पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य उग्रवादी भाग खड़े हुए। सबजोनल कमांडर दीपक यादव कई बार जेल भी जा चुका था। मौजूद जवानों ने बताया कि लगभग 30 मिनट के दौरान 200 राउंड फायरिंग पुलिस की ओर से हुई। मुठभेड़ की खबर मिलते ही चंदवा के पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर पलामू रेंज के आइजी बी राजकुमार लकड़ा, लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद, अभियान एसपी विपुल पांडेय, लातेहार एसडीपीओ वीरेंद्र राम, महुआडांड़ एसडीपीओ रतिभान सिंह, बीडीओ अरविंद कुमार मौजूद थे।
    आइजी ने जवानों का हौसला बढ़ाया
    पलामू रेंज के आइजी बी राजकुमार लकड़ा ने सभी जवानों का हौसला बढ़ाया। कहा कि नक्सली कभी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकते हैं। जवान उनके हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
    बरामद सामान
    एक- 47 रायफल, तीन पिट्ठू, चार कंबल, चार से पांच गोलियां, नक्सली साहित्य।

    Subzonal commander piled into the canopy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की कोयला खदानों को बनाया चारागाह
    Next Article आदित्यपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version