Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»50 हजार रुपये तक ऋण माफी का फैसला
    Jharkhand Top News

    50 हजार रुपये तक ऋण माफी का फैसला

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड सरकार ने क्रिसमस और नये साल की सौगात किसानों को दी है। सरकार ने 50 हजार रुपये तक के लोन माफ करने का निर्णय लिया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। इस मद में सरकार ने दो हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। किसानों को ऋण माफी के लिए मात्र एक रुपये जमा करने होंगे। झारखंड के 9.07 लाख किसानों ने 5800 करोड़ का ऋण ले रखा है। इसमें 2000 करोड़ के ऋण माफ होंगे। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में झारखंड फसल राहत योजना के अंतर्गत एक सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है। इस योजना के माध्यम से वैसे किसानों को राहत दी जायेगी, जिनकी फसल आपदा के कारण बर्बाद होती है या किसी अन्य कारण से नुकसान उठाना पड़ता है। अभी तक बीमा कंपनियों द्वारा मुआवजा दिया जाता था।
    सरकार ने सभी फसलों के लिए खुद से राहत कोष के माध्यम से राहत देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में 63 प्रस्तावों को मंजूरी दी।
    धुर्वा में खुलेगा एनआइए थाना
    झारखंड सरकार ने एनआइए का थाना खोलने का भी फैसला लिया है। झारखंड में अभी तक एनआइए का एक भी थाना नहीं था। झारखंड का पहला एनआइए थाना राजधानी के धुर्वा में खुलेगा। यहां अब सभी जिलों से संबंधित शिकायतें दर्ज हो सकेंगी।
    बच्चों और धातृ माताओं को फोर्टिफाइड फूड
    झारखंड सरकार ने तय किया है कि राज्य के 34 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में छह माह से 36 माह तक के बच्चों और धातृ माताओं को मल्टी फोर्टिफाइड डायट दी जायेगी। इसकी आपूर्ति के लिए निर्माणकर्ता का चयन किया जायेगा।
    10 छात्र-छात्राओं को विदेश में पढ़ने के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति
    अनुसूचित जनजाति के 10 छात्र-छात्राओं को विदेश के चयनित विश्वविद्यालयों में कोर्स कराने के लिए छात्रवृत्ति दी जायेगी। सरकार ऐसे छात्र-छात्राओं को मास्टर, एमफिल की डिग्री देने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से मदद करेगी। ऐसे विश्वविद्यालय और कोर्स की सूची जारी कर दी गयी है। छात्रवृत्ति के रूप में 10 हजार पाउंड तक की मदद कोर्स के लिए की जायेगी। साथ ही उनके वीजा शुल्क, एयर टिकट, मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य बातों के लिए अलग से पौंड में राशि दी जायेगी। इसके अलावा महाविद्यालयों में संविदा पर आधारित सभी घंटी आधरित लेक्चरर को 31 मार्च 2021 तक के लिए स्वीकृति दी गयी है।
    सांसद-विधायकों के विरुद्ध दर्ज मामलों के लिए चार जिलों में विशेष अदालत
    हेमंत सोरेन सरकार ने तय किया है कि सांसदों और विधायकों के विरुध दर्ज आपराधिक मामलों के लिए चार जिलों में विशेष न्यायालय का गठन होगा। इनमें हजारीबाग, डाल्टनगंज, दुमका और चाईबासा शामिल है। अभी तक यह रांची और धनबाद में कार्यरत है।

    Decision for loan waiver up to 50 thousand rupees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू यादव की किडनी की जांच हुई
    Next Article बरहेट के लोगों के दिलों में बेटा या भाई के रूप में बस गये हैं हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version