Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»किसानों की कर्ज माफी का वादा सरकार ने पूरा किया: RPN
    Jharkhand Top News

    किसानों की कर्ज माफी का वादा सरकार ने पूरा किया: RPN

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सरकार की पहली वर्षगांठ पर मंगलवार को कांग्रेस भवन में जश्न मनाया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में लड्डू खिलाकर और केक काट कर पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा को गठबंधन सरकार ने पूरा किया। मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में झारखंड पूरे देश में तीसरे नंबर पर है। लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को वापस लाया गया और उन्हें खाद्यान्न के अलावा रोजगार भी उपलब्ध कराया गया। धीरे-धीरे अन्य सारी घोषणाओं और वादे को भी पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। सरना धर्म को लागू करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित करा कर केंद्र सरकार को भेजा गया, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार ने सड़क दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के आश्रित को एक लाख रुपये के मुआवजा का प्रावधान किया है। पशुपालन, बिजली उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर काम किये जा रहे हैं।
    आरपीएन सिंह ने कहा कि हर राज्य की कुछ न कुछ विशेषता होती है। झारखंड में खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। झारखंड को स्पोर्ट्स स्टेट के रूप में विकसित करने की योजना है। एक सवाल के जवाब में आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस कोटे से सरकार में शामिल चारों मंत्रियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्तिमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कोरोना काल में जिस तरह से हर जरूरतमंद परिवार को अनाज उपलब्ध कराया गया और अब 15 लाख लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है, उसकी देशभर में प्रशंसा हुई। मंत्री आलमगीर आलम के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और मनरेगा योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण विकास के कार्यां को भी गति देने का प्रयास किया गया। कृषि मंत्री बादल के प्रयास से ही किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया गया और अब किसानों के लिए कई नयी योजनाओं की शुरुआत की गयी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मार्गनिर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर तरीके से काम किया। मौके पर कृषि मंत्री बादल, राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अशोक चौधरी, रमा खलखो, भीम कुमार, आभा सिन्हा, ज्योति सिंह मथारु, जयशंकर पाठक, उषा पासवान, केदार पासवान, निशा भगत, रूद्र शुक्ला, राकेश किरण महतो, राजीव रंजन प्रसाद, अजय शर्मा, कुमुद रंजन, फिरोज रिजवी मुन्ना, विनय सिन्हा दीपू, वेद प्रकाश तिवारी, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, अमिताभ रंजन, जीतेंद्र त्रिवेदी, अनिल सिंह, मंजूर अहमद अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे।

    Government fulfills promise of loan waiver of farmers: RPN
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनता की अपेक्षाओं पर विफल रही हेमंत सरकार : बाबूलाल
    Next Article सीएम के काम करने की यही रही रफ्तार, तो बदल जायेगा झारखंड
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version