Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम के काम करने की यही रही रफ्तार, तो बदल जायेगा झारखंड
    Jharkhand Top News

    सीएम के काम करने की यही रही रफ्तार, तो बदल जायेगा झारखंड

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची (आजाद सिपाही)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में साफ संकेत दिया कि वह दूसरों से एकदम अलग हैं। मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह तो सरकारी था, लेकिन तामझाम बिल्कुल नहीं। सिर्फ जरूरी लोगों को ही बुलाया गया था। मौके पर अपने संबोधन में सीएम ने अगले चार साल की अपनी कार्ययोजना का साफ संकेत दिया। राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए अपने ब्लू प्रिंट का खाका खींचा। उनका कहना था कि अधिकारी अगर थोड़ी मेहनत करेंगे, तो झारखंड आत्मनिर्भर बन जायेगा। उसे दिल्ली की ओर नहीं देखना पड़ेगा। पिछले एक साल में हेमंत आदिवासियों के बड़े नेता के रूप में उभरे हैं। मौके पर सौगातों की बारिश करने के बाद मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताया, जिन्होंने उन्हें इस कुर्सी पर पहुंचाया है। आदिवासियों के हित की बात करने से भी वह नहीं चूके। ट्राइबल यूनिवर्सिटी इसी की एक कड़ी है। इसी रफ्तार से अगर गठबंधन की सरकार काम करती रही, तो कभी सरप्लस बजट वाला यह राज्य फिर सरप्लस हो सकता है।

    अबुआ राज का अभी एक साल हुआ है। हेमंत ने इस अल्प कार्यकाल में एक लंबी लकीर खींच दी है। कम अवधि में उन्होंने बता दिया कि राज्यहित में कैसे काम किया जाता है। अपने संबोधन में वह यह बताने से नहीं चूके कि जब सत्ता की कमान उनके पास आयी थी, तब खाली खजाने की चाबी उनके हाथ में थी। पूर्व की सरकारों को इसके लिए दोषी माना जाता था। यह भी कहा कि पहले की सरकारों के पास विकास का कोई ब्लू प्रिंट नहीं था। अब इसकी रूपरेखा तय कर ली गयी है। वह कोरोना काल में नायक के रूप में उभरे। उनकी आवाज दूर तलक गयी। उन्होंने बता दिया कि वेंटिलेटर विहीन सरकारी अस्पतालों में किस तरह से इलाज किया जा सकता है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान गरीबों को खाना खिलानेवाली गरीब महिलाओं को सैल्यूट भी किया। सीएम के संबोधन से यह संकेत गया है कि वह अगले चार साल में राज्यहित में कई और बड़े फैसले ले सकते हैं। इसमें गरीबों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय हो सकता है। यह निर्णय अभी हो गया होता, यदि खजाने में पैसा उपलब्ध होता।

    If the speed of CM's work remains the same then Jharkhand will change
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसानों की कर्ज माफी का वादा सरकार ने पूरा किया: RPN
    Next Article पांच साल बाद केंद्र से भीख मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी: हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025

      विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी

      June 20, 2025

      जलजमाव बना मौत का कारण, लापरवाही की भेंट चढ़ी एक ज़िंदगी

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version